इस व्यक्ति को फ्राईड चिकन खाना पड़ा भारी!

Samachar Jagat | Wednesday, 26 Apr 2017 01:41:58 PM
This person had to eat fried chicken heavy!

इन्टरनेट डेस्क। कुछ लोग ऐसे होते है जिनको खाने का बहुत शौक होता है। उन्हें खाने के आगे कुछ भी दिखाई नहीं देता है। आज आपको ऐसे ही एक व्यक्ति के बारे में बताएंगे, जिसने खाने के लिए कानून तोड़ दिया। 

यह घटना 17 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया में घटित हुई। उस व्यक्ति को फ्राईड चिकन खाने का काफी शौक है। जिसकी वजह से इस व्यक्ति ने ट्रैफिक सिग्नल की परवाह नहीं की। इस कारण उस व्यक्ति को भारी जुर्माना चुकाना पड़ा। 

आप जानकर चौंक जाएंगे कि ट्रैफिक नियम तोडऩे पर उसे तकरीबन 11007 रूपए का जुर्माना हुआ। इस जुर्मानें के पैसों में वह 10 बार फ्राईड चिकन खा सकता था। इस व्यक्ति को जुर्माना होने पर कोई दुख नहीं हुआ। 

ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने ट्वीट किया कि नैन्डोज चिकन ठीक है, मगर जिंदगी को जोखिम में डालकर खाना किसी भी प्रकार से सही नहीं हैं। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.