ये जिराफ रोजाना बीयर बार में आता है इसे देख हैरत में पड़ जाएंगे आप

Samachar Jagat | Thursday, 06 Apr 2017 12:10:00 PM
This giraffe comes in the beer bar everyday, you will be surprised to see it

नई दिल्ली। ज्यादातर लोग अपना मूड बनाने बीयर बार जाते हैं। लेकिन अगर कोई जानवर भी तय समय पर रोजाना जंगल से बार पहुंचने लगे तो आप भी ये जानकर हैरत में पड़ जाएंगे। पर्डी नाम का यह जिराफ जोहांसबर्ग के लॉयन पार्क में रहता है। 

इस जिराफ को बीयर बार इतना पसंद है कि वह रोजाना पास के ही एक बार में अपना मूड बनाने पहुंच जाता है। जिराफ को ऐसी हरकत करते देख यहां आने वाले पर्यटक भी आश्चर्य में पड़ जाते हैं। जिराफ सबसे पहले बार पहुंचते ही अपने पीने और खाने की चीजें देखता है।दरअसल, इस जिराफ के रोजाना बार आने की वजह से पर्यटक भी बड़ी संख्या में बार पहुंचने लगे हैं।

 जिसकी वजह से मालिक भी इस 20 फीट लंबे जिराफ का इंतजार करता है। तय समय पर बार आने वाला ये जिराफ तब तक यहां रहता है जब तक वो ड्रिंक करने के बाद खाना नहीं खा लेता। मालिक खुद उसके लिए ड्रिंक और खाना तैयार रखता है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.