इस शादी में दुल्हन के गाउन की कीमत 4 करोड़ से भी ज्यादा

Samachar Jagat | Friday, 04 Nov 2016 01:06:25 PM
The wedding gown of the bride price of more than 4 million

नई दिल्ली। ऐसी शादी के बारे में आपने परियों की कहानियों में ही सुना होगा। जी हां रूस में एक ऐसी ही शादी हुई है मदीना शोकीरोवा और सदोर की। मदीना रूस के ऑयल टाइकून इकहोम की बेटी हैं। इस शाही शादी की खास बात है कि इस शादी में दुल्हन ने सिल्वर डिजाइनर ड्रेस पहनी थी जिसकी कीमत करीब चार करोड़ रुपए से भी ज्यादा थी।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी में 900 से ज्यादा मेहमानों ने शिरकत की। शादी की रौनक देखते ही बनती थी। इतने भव्य समारोह में शादी किसी शाही से कम नहीं लग रही थी।

ये शादी रूस के मोस्को के एक बड़े होटल में आयोजित की गई थी। इस शादी की एक और खास बात है कि शादी में कटने वाला केक भी कोई छोट-मोटा केक नहीं था बल्कि यह केक 10 फीट लंबा और नौ टायर वाला था।

इसे एक सेलिब्रिटी केक केकमेकर ने तैयार किया था।
मदीना का ग्राउन बेहद ही खूबसूरत था। गाउन में जहां सिल्वर कढ़ाई हुई था वहीं हजारों की संख्या में मोती भी लगे हुए थे।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.