इस गर्भवती महिला का दावा, पेट में पल रहा है भगवान का बच्चा

Samachar Jagat | Saturday, 19 Nov 2016 11:57:46 AM
The pregnant woman's claim, the unborn child of God

वाशिंगटन। 19 साल की हेली 9 महीने से गर्भवती है। अमेरिका में रहने वाली हेली ने खुद टीवी शो में दावा किया है कि वो 9 महीने से गर्भवती है और जल्द ही एक खास बच्चे को जन्म देने वाली है। उनका दावा है कि वो जीसस के बच्चे को अपने गर्भ में पाल रही है। 

हालांकि उसके इस दावे को उसके घरवाले ही झूठा बता रहे हैं, लेकिन हेली पूरी दुनिया के सामने इसे स्वीकार कर रही है। अमेरिका के जाने-माने टीवी शो डॉ फिल में उसने कहा कि वो बच्चे की हरकत को अपने गर्भ में महसूस करती है। उसने कहा कि उसका वजन 22 पाउंड तक बढ़ गया है। 

एक रात जब वो सो रही थी कि उसके पेट में किसी ने लात मारी। उसने जब पेट छुआ तो अपने नाभि के नीचे बच्चे के सिर को महसूस किया। हेली कहती है कि वो जल्द ही भगवान के बच्चे को जन्म देने वाली है। हेली के इस दावे का कोई मेडिकल प्रूफ नहीं है। डॉक्टरों और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के मुताबिक वो गर्भवती नहीं है। वहीं उसकी मां क्रिस्टी के मुताबिक हेली झूठ बोलने में माहिर है। 

उन्होंने कहा कि डॉक्टरी जांच में ये बात कई बात साफ हो चुकी है कि हेली प्रेगनेंट नहीं है। डॉक्टरों के मुताबिक हेली का उभरा हुआ पेट और उसे होने वाला दर्द उससे आंत में बने गैस के गोले की वजह से है। शो में मौजूद डॉक्टर के मुताबिक इसी वजह से उसे दर्द होता है और जब वो चलती है या फिर आराम करती है को उसे अपने पेट के भीतर मूवमेंट महसूस होता है। 

इन सारी बातों से इंकार करते हुए हेली कहती है कि कोई माने या न माने लेकिन ये बात सच है कि वो गर्भवती है और जीसस के बच्चे को बहुत जल्द जन्म देने वाली है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.