इस फायर वाले पान को खाने के लिए चाहिए जिगरा 

Samachar Jagat | Friday, 28 Apr 2017 12:11:08 PM
The pig with this fire should eat the jigra

इन्टरनेट डेस्क। हम सभी ने अपने जीवन में पान तो खाया ही होगा। पान कई प्रकार के होते है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पान के बारे में बताएंगे जिसको खाने के लिए काफी हिम्मत की आवश्यकता होती है। क्योंकि इस पान का नाम है फायर पान।

फायर पान को गुजरात के राजकोट रहने वाले प्रेम टाडवनी बनाते है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार काफी लम्बे समय से इस व्यवसाय में है। इस बीच उन्होंने पान के साथ काफी प्रयोग किए। फायर पान के प्रति लोगों का क्रेज आज तक बना हुआ है। 

उन्होंने कहा कि जब वह और उनके भाई मुंबई गए थे। तो वहां पर फायर ऐलकोहल मिल रही थी। जिसको देखकर हमें फायर पान का विचार आया।

आप सोचते होंगे कि ये पान सेहत के लिए सही नहीं होगा। लेकिन आपका यह सोचना गलत है। यह पान सेहत के लिए लाभदायक है। 

इस पान की विशेषता यह है कि जैसे ही पान को खाने के लिए मुंह में रखते है तो आग बंद हो जाती है। तो क्या आप इस पान का खाने का इरादा बना रहे हैं।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.