अजब है इस कंपनी का काम, मृतकों के शरीर को हीरे में कर देती है तब्दील

Samachar Jagat | Saturday, 19 Nov 2016 11:31:30 AM
The company's work is strange, there is a dead body turned into diamonds

देश और दुनिया में बदलती हुई तकनीक कई बार हमें हैरान कर देती है। हाल ही एक ऐसी तकनीक भी काफी चर्चा में है, जिसके तहत मृतकों के शरीर को हीरे में तब्दील किया जा रहा है। ऐसा ‘ नाम की कंपनी कर रही है। algordanza  का हिंदी में अर्थ हैता है- यादें। 

‘algordanza ’ कंपनी का कारोबार स्वीटजरलैंड, जर्मनी और आस्ट्रिया तक फैला हुआ है। इस कंपनी के $जरिए कोई भी अपने मृत परिजन के शरीर की राख को हीरे में बदलवाकर हमेशा के लिए अपने पास एक याद के तौर पर रख सकता है। algordanza  कंपनी को रिनाल्डो विल्ली नाम के व्यक्ति ने बनाया है। 

दरअसल, रिनाल्डो विल्ली जब स्कूल में पढ़ते थे, तब उनको शिक्षक ने सब्जियों की राख को हीरे में बदलने के बारे में बताया था। तभी रिनाल्डो विल्ली के मन में आया कि जैसे सब्जियों की राख से हीरा बन सकता है, वैसे ही मृत लोगों की राख से भी बनया जाए तो कैसा रहेगा। रिनाल्डो विल्ली ने अपने इसी आइडिया पर काम किया और मृत लोगों की राख से सिंथेटिक हीरे को बनाते हुए धीरे-धीरे अपनी कंपनी बना ली। ये कंपनी एक साल में करीब 850 मृत लोगों की राख को हीरे में बदल देती है। 

सिंथेटिक हीरे और असली हीरे में बहुत ही कम अंतर पाया जाता है, जिसको मोटे तौर पर कोई नहीं पहचान पाता है। रिनाल्डो विल्ली के द्वारा विकसित की गई तकनीक के जरिए अब बहुत से लोग अपने मृत परिजन की राख को एक हीरे के तौर पर रखने के इच्छुक हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.