अपने हुनर से ऐसे सजा दिया किचन काउंटर

Samachar Jagat | Friday, 24 Mar 2017 02:01:35 PM
Such a decorated kitchen counter from his skill

न्यूयॉर्क। अमेरिका के इस शख्स को घर सजाने का इतना शौक था कि उसने अपने हुनर से किचन काउंटर को इतना यूनीक बना दिया कि देखने वाले तो बस देखते ही रह गये। ये शख्स पिछले 5 सालों से बियर के ढक्कन एकत्रित कर रहा था। 


उसने करीब 2,500 ये ज्यादा रंग-बिरंगे ढक्कन इकट्ठे कर लिये। इसमें सबसे मुश्किल का काम ये था कि उनको इन ढक्कनों में रेन्बो की तरह अलग-अलग रंग चाहिए थे। 5 सालों में उन्हें अपने मनपसंद रंगों के बीयर के ढक्कन मिले, जिसके बाद उन्होंने अपना किचन काउंटर बनाना शुरू कर दिया। करीब 4 घंटों की कड़ी मेहनत और परिवार के  साथ ने उनके इस काम को अंजाम तक पहुंचाया।

इस मेहनत का फल वाकई बेहद खूबसूरत था। हम सब भी ऐसे ढक्कनों को कचरा समझ कर फेंक देते हैं, लेकिन इस शख््स का हुनर और जुनून ही था कि इस कचरे को उन्होंने इतनी समझ से इस्तेमाल किया कि एक खूबसूरत और यूनिक किचन काउंटर तैयार कर दिया, इसे कहते हैं क्रिएटिविटी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.