कुर्सी पर बैठने से 63 लोगों की मौत, जानिए क्या है रहस्य

Samachar Jagat | Saturday, 05 Nov 2016 12:58:33 PM
Seat 63 people dead, what is the secret to Know

इंग्लैंड के थर्कस म्यूजियम में जमीन से 6 फुट ऊंचाई पर सामान्य सी दिखने वाली एक कुर्सी को सालों से दीवार पर टंगा गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिसने भी इस कुर्सी पर बैठने की हिम्मत की वह फिर कभी अपनी आंखे नहीं खोल पाया। 

ये कुर्सी थॉमस बस्बी नाम के शख्स की फेवरेट थी। अक्सर वह इस कुर्सी पर अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिताते थे। लेकिन 1702 में थॉमस ने अपने ससुर की इसी कुर्सी पर हत्या कर दी थी। 

ऐसा थॉमस ने इसलिए किया क्योंकि उसके ससुर इस चेयर पर बैठ गए थे, अपनी कुर्सी पर किसी और को बैठा देख वह अपना आपा खो बैठा और अपने ससुर की हत्या कर दी। कहा जाता है कि इस चेयर पर बैठने के बाद से अब तक 63 लोगों की मौत हो चुकी है। यही नहीं द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान एक पब में इस कुर्सी को रखा गया था। 

जिसे लोग हॉट सीट के नाम से जानते थे। लेकिन फिर लोगों ने गौर किया कि जो भी इस कुर्सी पर बैठता था वह युद्ध से कभी वापस नहीं आया। तब से ये माना जाता है कि थॉमस ने इस कुर्सी पर दम तोड़ते हुए इस चेयर को शाप दिया था कि जिसके पास भी ये जाएगी, उसकी मौत हो जाएगी। इतने लोगों की मौत के बाद इस कुर्सी को शापित घोषित कर दिया गया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.