90 किलो के पत्थर को एक अंगुली से उठा लेते हैं लोग, जानिए क्या है रहस्य

Samachar Jagat | Saturday, 01 Apr 2017 12:41:03 PM
People take 90 kg of stone with one finger, know what is mystery

पूणे। अगर हम आपसे पूछे कि क्या आप ग्यारह लोग मिलकर अपनी एक अंगुली से 90 किग्रा. के पत्थर को अपने सिर तक उठा सकते है? तो शायद आपका जवाब होगा, नही। लेकिन पुणे स्थित ‘बाबा हजरत कमर अली की दरगाह‘ में एक ऐसा ही चमत्कार लोग अपनी आंखों से देख सकते हैं। हजरत कमर अली एक सूफी थे जिनका निधन मात्र 18 साल की उम्र में हो गया था।

उन्हें उनकी मृत्यु के बाद संत की उपाधि से सम्मानित किया गया था। इस दरगाह में सूफी संत की चमत्कारिक शक्तियां आज भी विद्यमान है। इसका जीता जागता उदाहरण दरगाह परिसर में रखा करीब 90 किग्रा. का पत्थर है। इस पत्थर को यदि 11 लोग सूफी संत का नाम लेते हुए अपनी तर्जनी अंगुली से उठाते है तो यह पत्थर आसानी से ऊपर उठ जाता है। 

लेकिन इस पत्थर से जुड़ा एक रहस्य ये भी है कि अगर इसे उठाने वाले लोगों की संख्या 11 से कम है या वे तर्जनी अंगुली के अलावा किसी और अंगुली का प्रयोग इसे उठाने में करते हैं तो ये पत्थर नही उठाया जा सकेगा।

 एक खास बात ये भी है कि इस पत्थर को दरगाह से बाहर ले जाकर उठाने की कोशिश की जाये तो यह टस से मस भी नहीं होता है। फिर चाहे आप कितने ही ताकतवर इंसान क्यों न हो। इस दरगाह पर हर धर्म, जाति और समुदाय से लोग मन्नत मांगने आते हैं। अन्य दरगाहों की तरह यहां महिलाओं को लेकर भी किसी प्रकार की कोई बंदिश नही है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.