लोगों को बिना बताए पिला दिया कुतिया का दूध

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Dec 2016 01:23:22 PM
People made to drink Bitch's milk without evn telling them

लंदन। गाय और भैंस का दूध आप खूब पीते होंगे, लेकिन शायद ही आपने सुना होगा कि डॉग मिल्क को भी पिया जाता है। पेटा ने लंदन के लोगों के साथ ऐसा प्रयोग किया। सोशल एक्सपेरिमेंट के तहत एक महिला ने लोगों को बिना बताए ही कुतिया का दूध पीने को दिया।

 दूध पीने के बाद लोगों से पूछा गया कि दूध का स्वाद कैसा है तो लोगों ने दूध को स्वादिष्ट और मलाईदार बताया। लेकिन जब उनको बताया कि उन्होंने कुतिया का दूध पिया है तो उनके होश उड़ गए। उनमें से एक ने तो यह बात जानने के बाद उल्टी ही कर दी। 

दूध पीने वाले लोग इस बात से नाराज हो गए कि उन्हें कुतिया का दूध पीने को दिया गया। वैसे ये दूध किसी जानवर का नहीं था। बस लोगों का रिएक्शन देखने के लिए ये एक्सपेरिमेंट किया गया था।

पेटा ने कहा कि उन्होंने लोगों को कुतिया का नहीं सोया दूध पिलाया था। पेटा ने एक वीडियो के माध्यम से प्रश्न उठाया है कि गाय के दूध और डॉग मिल्क में आखिर क्या फर्क है?



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.