रहस्यमय कुआं: जमीन के अंदर से निकलती है रोशनी, मनोकामनाएं भी होती हैं पूरी

Samachar Jagat | Thursday, 01 Dec 2016 03:02:05 PM
Mysterious well: the light emanating from underground, are also completely Pray

पुर्तगाल। पुर्तगाल के सिन्तारा में एक ऐसा कुआं हैं, जिसमें जमीन के अंदर से रोशनी आती। इस कुएं में खास बात ये है कि अंदर से आने वाली रोशनी बाहर की ओर आती है। हैरानी की बात यह है कि इस कुएं के अंदर प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है। 

ऐसे में रोशनी कहां से आती है यह रहस्य है। यह कुआं क्यूंटा डा रिगालेरिया के पास है। इस कुएं की गहराई चार मंजिला इमारत के बराबर है, जो जमीन के अंदर जाते हुए संकरी होती जाती है। लेडीरिनथिक ग्रोटा नाम का यह कुआं दिखने में उल्टे टावर की तरह है।

 इसे विश्ंिाग वेल भी माना जाता है। यहां आने वाले लोग इसमें सिक्का डालकर मन्नत मांगते हैं। इनका मानना है कि ऐसा करने से इच्छा पूरी होती है।  हालांकि, जो भी पर्यटक यहंा घूमने आते हैं, उनके बीच हमेशा यह सवाल उठता है कि कुएं के अंदर से आने वाली रोशनी कहंा से आती है। लेकिन आज तक यह रहस्य अनसुलझा है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.