इन्होंने विदेशी नौकरी छोड़ खोली चाय की दुकान

Samachar Jagat | Friday, 17 Mar 2017 09:32:53 AM
Men open tea shop after leave foreign job

कुछ लोग तो विदेश में नौकरी करने को तरसते हैं, लेकिन कई तो अपने छोटे से काम में ही खुश रहना जानते हैं। वो अपने देश या मातृभूमि और अपनो को नहीं छोड़ना चाहते। जरा सोचिएं, आपकी विदेश में नौकरी लग जाए और आप उसे छोड़ दे! है ना हैरानी वाली बात।

कुछ ऐसी घटना के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जिसमें दो लोगों ने विदेश की नौकरी छोड़ एक चाय की दुकान खोली है। उनकी द्वारा बनाई गई चाय भी ऐसी है शहर के चाय के शौकिनों को दिवाना बना दिया है। उन्होंने इस चाय की दुकान का नाम रखा है चायबब्बल।

यह पर मिलने वाली चाय केवल एक ही तरह की नहीं होती है, यह आपको दो सौ अधिक वेरियंट में मिल जाएगी औक इसी के साथ ढेरों जायके। इस दुकान में चाय के साथ-साथ विशेष प्रकार के पकवान भी मिलते हैं, जिन्हें ये दोनों खुद तैयार करते हैं और इनका नाम हैं पंकज और आशीष।

पंकज शर्मा वैसे तो पेशे से इंजीनियर हैं, लेकिन इनको यह कम ही रास आया और कुछ ही समय में इसे पेशे को छोड़ दिया। इसके बाद इन्होंने कपड़े का काम किया, लेकिन यह भी उन्हें रास नहीं आया। वो कुछ ऐसा करना चाहते थे, जो उनके दिल में कई वर्षों से दबा हुआ था।

योरस्टोरी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि कॉलेज के समय वो शेफ बनना चाहते थे, लकिन वो माता-पिता की जिद के आगे कुछ भी नहीं कर पाए और उन्हें इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश लेना पड़ा। लेकिन फिर भी उनका कुछ करने का शौक कभी खत्म नहीं हुआ।

पंकज शर्मा पिछले 15 साल से देश-विदेश में योगा सिखा रहे हैं। पंकज योगी के नाम से दुनिया भर जाने जाते हैं। उन्हें यूएस, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और जापान सहित कई देशों से योग ट्रेनिंग के लिए विशेष तौर आमंत्रित किया जाता है।

लेकिन इतना प्रसिद्ध मिलने के बावजूद उनके मन में चाय की दुकान खोलने की इच्छा बनी रही। तीन साल पहले ही उन्होंने अपने एक दोस्त आशीष से बात की और इसके लिए वह भी तैयार हो गया। क्योंकि आशीष भी चाय पीने के शोकिन हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.