यहां प्लास्टिक की बोतलों से बनाए जा रहे हैं घर

Samachar Jagat | Monday, 20 Mar 2017 10:24:47 AM
Meet The Man Building A Plastic Bottle Village In Panama

आपने ईंट, पत्थरों, बांस और लकड़ी के घर बनते हुए थे देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी प्लास्टिक की बोतलों से बने देखे हैं। आज हम आपको ऐसे घरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो प्लास्टिक के बन रहे हैं। आपको ऐसे घर पनामा देश में देखने को मिलेंगे।

इस देश में एक ऐसे गांव का निर्माण किया जा रहा है जिसमें सभी घर प्लास्टिक की बोतलों के बनाए जाएंगे।

प्लास्टिक की बोतलें प्राकृतिक के लिए नुकसानदायक होती है, लेकिन अक्सर हम उन्हें उपयोग करने के बाद कबाड़ में फेंक देते हैं। इनका दोबारा उपयोग करना मश्किल होता है और यदि इन्हें जला दिया जाए तो वायु प्रदूषण फैलता है।

इस सभी बातों को ध्यान  में रखते हुए इंसान ने पर्यावरण को बचाने और पुरानी बेकार बोतलों को फिर से काम लाने के लिए एक नया उपाय खोज लिया।

पनामा में 83 एकड़ में फैले इस गांव का नाम है प्लास्टिक बोतल विलेज। इसका प्रोजेक्ट शीघ्र ही पूरा होने वाला है।

यहां पर प्रत्येक घर के निर्माण के करीब 14000 हजार बोतलों का इस्तेमाल होगा और कुल 120 घर बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त यहां पर सामुदायिक केंद्र, पोविलियन और गार्डन भी बनाए जाएंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.