...और ब्वॉयफ्रेंड ने फेंका सो रही अपनी गर्लफ्रेंड पर अजगर, देखें वीडियो

Samachar Jagat | Wednesday, 15 Mar 2017 02:23:44 PM
man throws snake on sleeping girlfriend

हंसी मजाक कौन नहीं करता? और यह जरूरी भी है। हंसी मजाक करने से स्वास्थ्य ठीक रहता है, लेकिन कभी-कभी कोई मजाक इतना खतरनाक हो जाता है कि इसे शायद भूल पाना संभव नहीं हो। ऐसा ही एक मजाक एक लडक़े ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उस समय किया जब वो सो रही थी। यह मजाक अपनी गर्लफ्रेंड को नींद से उठाने के लिए किया था, जिसे वह लडक़ी अपने जीवन में कभी भूला पाए।

दरअसल, मामला इस तरह का है, एक लडक़ा सो रही अपनी गर्लफ्रेड को उठा रहा होता है, लेकिन वह गहरी नींद में होने के कारण उठती नहीं है। लडक़ा उसके द्वारा कुछ भी सुनने पर उसे जगाने के लिए उस पर दो जीवित अजगर फेंक देता है, लेकिन फिर भी उस लडक़ी कोई कुछ भी पता नहीं चलता है और वह सोती रहती है।

फिर लडऩे ने उससे कहा कि तुम बिल्कुल भी मत हिलना, क्योंकि तुम्हारे ऊपर दो सांप रेंग रहे हैं? यह सुनते ही लडक़ी के होश उड़ गए और वो जोर-जोर से चीखने चलती है और डर से कांपने लगती है। जबकि वहीं खड़ा उसका ब्वॉयफ्रेंड यह सब देखकर हंस रहा होता है। 

बाद में, उसने लडक़ी को बताया कि ये सब केवल एक मजाक था, लेकिन इस हादसे से बहुत ज्यादा भयभीत और बहुत गुस्सा थी।

इस घटना को लडक़े ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

आपको बता दें कि इस वीडियो को अबतक 1 करोड़ से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। आप भी देखें...

 

 

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.