इस शख्स का सपना हुआ पूरा, घूम ली पूरी दुनिया

Samachar Jagat | Sunday, 19 Mar 2017 09:45:24 AM
Man completes her dream, travels the world

ओस्लो, एजेंसी। दुनिया घूमने का सपना तो सभी संजोते हैं लेकिन उसे पूरा चंद लोग ही कर पाते हैं। ऐसे ही आयरलैंड के जॉनी वार्ड हैं।

वह दुनिया घूमने घर से दस साल पहले निकले थे और अब नॉर्वे में उन्होंने 197 देश घूमने के बाद अपनी यात्रा समाप्त की। पूरे सफर में उन्हें कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। वह दो बार गिरफ्तार हुए, 20 देशों में वह अस्पताल में भर्ती हुए, आतंकवाद से भी जूझे और उन्हें अधिकारियों को रिश्वत तक देनी पड़ी।

वह आयरलैंड में अंग्रेजी के शिक्षक थे। लेकिन एक बार थाईलैंड घूमने गए और वहां पांच डॉलर प्रतिदिन के खर्च पर रहे। वहीं उन्हें पूरी दुनिया घूमने का विचार आया। उन्होंने वनस्टेप4वर्ड नामक एक ब्लॉग भी बनाया है। उसमें वह अपने अनुभव साझा करते हैं। इससे उनकी 1.50 लाख डॉलर से भी अधिक कमाई होती है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.