100 करोड़ का मालिक बना चूहे बेचते बेचते ,देखे

Samachar Jagat | Friday, 11 Nov 2016 05:05:57 PM
man becomes rich

आम तौर पर कंपनी के मालिक अपने कर्मचारियों को अपने यहां जिंदगी भर काम करने के लिए प्रेरित करते हैं, लेकिन एक ऐसा व्यवसायी भी है जो अपने यहां काम करने वाले लोगों को हमेशा खुद का व्यवसाय करने की प्रेरणा देता रहता है। इसकी बड़ी वजह है उसका खुद इस बात को समझ जाना कि जो नौकरी की चूहा दौड़ में फंस जाता है, वो कभी इसके चक्रव्यूह से बाहर नहीं निकल पाता।

इन एलियंस ने किया 6 साल की बच्ची का सालों तक यौन शोषण
दरअसल, हर कंपनी को अच्छे कर्मचारियों की जरूरत होती है और ज्यादातर लोग अच्छे कर्मचारी के तौर पर ही अपने जीवन की इतिश्री करते हैं, लेकिन इस शख्स का मानना है कि अपने व्यवसाय को स्थापित करना न सिर्फ हर एक का अधिकार है बल्कि ये व्यवसायिक जीवन में उनकी पूर्णता का प्रमाण पत्र भी है।जी हां, हम बात कर रहे हैं देश के एक उभरते हुए व्यवसायी के. पी. सिंह की जो स्टार्ट अप इंडिया और यंग इंडिया दोनों ही सपनों को साकार करते दिखते हैं। देश का युवा ऊंची उड़ान भरने के सपने तो देखता है, लेकिन वो सिर्फ ख्याली दुनिया में उलझ कर रह जाता है।

कितना रंगीन मिजाज है ये आदमी, अबतक 255 लड़कियां डेट कर चुका है 

ज्यादातर युवा किस्मत और हालात को कोसते दिखाई पड़ते हैं जबकि कुछ ऐसे होते हैं, जो सिर्फ और सिर्फ कामयाबी पर नजर रखते हैं और लगातार अपनी मंजिल की तरफ बढ़ते चले जाते हैं। ऐसे ही युवा व्यवसायी के. पी. सिंह की अपने स्टार्ट अप आरोग्य मेडिकल की कहानी भी बहुत प्रेरणादायी है।करोड़ों की कंपनी के मालिक बनने से पहले वो खुद भी अलग अलग कंपनियों में कर्मचारी के तौर पर काम करते रहे। वो नौकरी की उलझन और उसमें लगातार बनी रहने वाली असंतुष्टी से वाकिफ हैं, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने उन असीम संभावनाओं को भी खंगालने का काम किया, जो हम सबके के लिए समान रूप से मौजूद है। इन संभावनाओं को जानने के लिए जरूरत है एक तीव्र इच्छा की।

read more :

हैंडसम दिखने के लिए अपनाएं यह आसान फॉर्मूले

जानें! महिलाएं अपनी लिपस्टिक व लिपबाम क्यूँ शेयर नहीं करती

एक्ने से बचाव के लिए आज़माएं ये आसान घरेलू नुस्खें



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.