OMG! लैंड रोवर की कार ने खींची 100 टन की ट्रेन, देखे वीडियो

Samachar Jagat | Monday, 20 Jun 2016 04:47:34
Land Rover car train pulled 100 tons

नई दिल्ली। आपने अक्सर कार को कार से खींचते हुए देखा होगा। क्या कभी आपने कार को ट्रेन को खींचते हुए देखा है? आपका जवाब होगा ना। लेकिन यह सच है और ऐसा हुआ है। यह कारनामा किया है टाटा की लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट कार ने। 

हाल ही में कंपनी ने अपनी कार की ताकत दिखाने के लिए कुछ ऐसा किया है जो इससे पहले कभी किसी कार कंपनी ने नहीं किया होगा। लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट कार से रेल की पटरियों पर ट्रेन के तीन डिब्बों को खींचने का यह वीडियो देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

कार की क्षमता 2.5 टन तक खींचने की 
दरअसल लैंड रोवर की नई डिस्कवरी स्पोर्ट कार की क्षमता 2.5 टन तक के वजन को खींचने की है लेकिन ने अपनी इस कार की क्षमता को दिखाने के लिए जो वीडियो पोस्ट किया वह दांतो तले उंगलियां दबा लेनेवाला है। लैंड रोवर ने अपनी इस नई कार से 108 टन वजनी ट्रेन को खींचने का कारनामा कर दिखाया। इस वीडियो को स्विट्जरलैंड में शूट किया गया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.