अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में चर्चित हैं इस जनजाति की महिलाएं

Samachar Jagat | Saturday, 25 Feb 2017 11:37:58 AM
Known worldwide for its beauty, the women of the tribe

काराकोरम । पाकिस्तान के काराकोरम की पहाडियों पर रहने वाले हुंजा जाति की महिलाएं अपनी खूबसूरती के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध है। हुंजा जाति की इन महिलाओं की संख्या लगभग 87 हजार है। ये देखने में अपनी उम्र से काफी कम नजर आती हैं। 

यहां कि महिलाएं 65 वर्ष की प्रौढ़ावस्था में भी बच्चे को जन्म देती है और इसमें उन्हें कोई परेशानी भी नही होती। इस्लाम धर्म का पालन करने वाले इन लोगों की आयु भी सामान्य से बहुत अधिक हैं, यहां 120 वर्ष तक लोग ज़िंदा  रहते हैं। इन लोगों का स्वास्थ्य भी काफी अच्छा होता है, कैंसर जैसे जानलेवा बीमारी का तो यहां नामोनिशान भी नही है। अत्याधिक ठंडा मौसम होने के बावजूद भी लोग यहां ठंडे पानी से नहाते हैं।

 हुंजा जाति के लोग वही खाना खाते हैं जिसकी पैदावार वो खुद करते हैं। यहां के लोग प्रतिदिन अखरोट का सेवन करते हैं। इसी सादे खानपान की वजह से ही ये लोग लंबा जीवन जीते हैं।

बिना हाथ पैर के पैदा हुआ ये लडक़ा आज, बन गया है सबका रोल मॉडल

मज़ेदार जोक्स पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे: 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.