बेहद कीमती होता है मोरक्को की इन बकरियों का मल

Samachar Jagat | Thursday, 16 Mar 2017 11:07:46 AM
It is very precious that these goats are stolen from Morocco

मोरक्को। बंदर को तो आपने अक्सर आपने पेड़ों पर चढ़ते उतरते देखा होगा। लेकिन अफ्रीकी देश मोरक्को में बंदरों की तरह बकरियां भी पेड़ों पर चढक़र फल खाती हुई नजर आ जायेंगी। मोरक्को की ये बकरियां पेड़ों पर चढने में माहिर होती है। 

इन बकरियों के सम्बन्ध में दूसरी खास बात यह है कि इन बकरियों का मल इतना कीमती होता है कि उससे वहाँ के किसान लाखों करोड़ों कमाते हैं। आइये आपको बताते हैं कि क्या खास होता है इनके मल में। 

दरअसल साउथ वेस्ट मोरक्को और अल्जीरिया के कुछ इलाकों में आर्गन नामक एक पेड़ पाया जाता है जिसके फल खाना ये बकरियां बहुत पसंद करती हैं। फल खाने के बाद ये बकरियां उसका गूदा तो पचा जाती हैं परन्तु बीज (गुठली) को मल के साथ बाहर निकाल देती हैं। किसान इन बकरियों के मल को इकठ्ठा कर उससे बीज निकाल लेते हैं और उसे भूनकर आर्गन का तेल निकालते हैं जो कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में बहुत महंगा बिकता है।

 इसके 1 लीटर की बोतल की कीमत लगभग 70 हजार रुपये होती है।कुछ इलाकों में किसान महिलायें भी आर्गन के फलों को तोडने का काम करती हैं लेकिन उससे पेड़ों को नुकसान पहुँचने का खतरा रहता है। इसी कारण ज्यादातर किसान पेड़ों पर बकरियों को ही चढने देते हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.