गजब है! दुनिया का एकमात्र नर जो देता है बच्चों को जन्म

Samachar Jagat | Saturday, 04 Mar 2017 12:58:44 PM
Is amazing! Which gives birth to the world's only male

लंदन। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा जीव भी है जिसमें बच्चे को जन्म देने की जिम्मेदारी एक नर की होती है। प्रकृति के नियम के अनुसार मादा ही बच्चे को जन्म देती हैं। लेकिन समुद्र में पाए जाने वाले इस जीव में नर को ही बच्चे पैदा करने होते है। 

समुद्र में पाया जाने वाला यह जीव ‘सी-हॉर्स‘ एक ऐसा ही जीव है। सी-हार्स देखने में घोड़े जैसा लगता है इसलिए इसे सी-हॉर्स के नाम से जाना जाता है। सी हॉर्स नाम से भले ही यह समुद्री घोड़ा हो, लेकिन वास्तव में यह एक सुंदर-सी मछली है, जिसका वैज्ञानिक नाम हिप्पोकैम्पस है। इस मछली के दांत नहीं होते है। दुनियाभर में सी-हार्स की करीब तीन दर्जन प्रजातियां हैं, जिनकी औसत आयु 1-5 साल होती है।

 15 से 35 सेंटीमीटर तक लंबी यह मछली दुनियाभर के सभी समुद्रों में एक से 15 मीटर तक की गहराई में गर्म और छिछले पानी में मिल जाती है। सी-हॉर्स की एक और खास बात इसका रंग बदलना है। यह गिरगिट की तरह अपना रंग बदलने में सक्षम होता है। यह एक समय में आंखों से चारों तरफ भी देख सकता है। इसमें मादा अपने अंडे नर सी हॉर्स की थैली में डाल देती हैं। 

उसके बाद 10 दिनों से लेकर 6 माह की अवधि में बच्चे का जन्म होता है। सी-हार्स एक बार फिर से चर्चा में है, क्योंकि लंदन के एक समुद्री जीव वैज्ञानिक केलेन डॉयल ने अपनी ताजा रिपोर्ट में दावा किया है कि अगले 10-15 साल में सी-हॉर्स दुनिया से विलुप्त हो सकते हैं।

 इस रिपोर्ट का दावा है कि करीब 70 देश बड़े पैमाने पर धड़ल्ले से इसका शिकार कर रहे हैं। अकेले चीन में रोजाना करीब 15 करोड़ सी-हॉर्स मौत के घाट उतार दिए जाते हैं। सी-हॉर्स से कई तरह की दवाइयां भी तैयार की जाती हैं। इसी वजह से दुनियाभर में इसका बड़े पैमाने पर शिकार किया जाता है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.