हैरी पॉटर की तरह कैसे हवा में उडऩे लगे ये बच्चे?

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Mar 2017 02:13:37 PM
How children are flying like Harry potter in air

आपने हैरी पॉटर फिल्म तो देखी होगी और आपको उसके कुछ सीन भी याद होंगे। उसमें हैरी पॉटर कैसे झाड़ू के सहारे बच्चों को हवा में उड़ाता है। इसे देखकर आपको भी आकाश में उडऩे की इच्छा होती होगी। ऐसी ही कुछ तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरन हो है जिसमे कुछ बच्चे झाड़ू के सहारे हवा में उड़ते दिखाई दे रहे हैं।

इस तस्वीर के अनुसार, कुछ बच्चे झाड़ू के सहारे आसमान में बेफिक्र होकर उड़ रहे हैं। इन्हें देखकर हैरी पॉटर फिल्म के सीन की याद आ जाती है और लगता है कि शायद इन बच्चों ने भी हैरी पॉटर से उडऩे की कला सीख ली हो।

इस तस्वीर के बारे में अंशु अग्रवाल नाम के एक युवक ने सच्चाई बताई। उन्होंने बताया कि झाड़ू के सहारे हवा में उड़ रहे बच्चों की तस्वीरें उत्तराखंड के कलाप गांव की है।

अंशु ने बताया कि यह वास्तविक तस्वीर है, लेकिन इसमें फोटोशॉप के द्वारा कुछ बदलाव किया गया है, ताकि बच्चों को उनको उड़ाता हुआ दिखा सकू।

उन्होंने बताया कि मैंने ही बच्चों की झाड़ू के सहारे हैरी पॉटर के सीन की तरह की फोटो ली है। बच्चों को झाड़ू के साथ इस तरह बिठाया गया था ताकि वे बिल्कुल हैरी पॉटर और उसके दोस्तों की तरह दिखे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.