क्या देखी ऐसी बकरी जिसके है एक आंख और कान! 

Samachar Jagat | Sunday, 21 May 2017 10:24:47 AM
Have you seen such a goat which has an eye and ears!

इन्टरनेट डेस्क। दुनिया में अनोखी घटना कब घटित हो जाए। कोई नहीं जानता है। दुनिया को बनाने वाले के खेल अनोखे है। हर वस्तु की कोई ना कोई उपयोगिता अवश्य है। लेकिन कई बार ऐसा अनोखा होता है कि जो कि पहली बार देखा या सुना हो। तो सभी उसको चमत्कार की श्रेणी में मानने लग जाते हैं।  

ऐसी ही एक अनोखी घटना असम के एक गांव में हुई है। कुछ दिनों पहले वहां पर एक बकरी का जन्म हुआ। बकरी अपने जन्म के बाद से ही चर्चा में है। चर्चा की वजह बकरी की शारीरिक बनावट है। क्योंकि इस बकरी के एक आंख और एक कान है। 

डॉक्टर ने बताया कि इस बकरी के बच्चे को साइपालिया नामक एक दुर्लभ बीमारी है। साथ ही यह भी कहा कि इस बच्ची के अधिक समय तक जीने की कोई सम्भावना नहीं है।

अनोखी बकरी को देखने लिए लोग आते है। बकरी के मालिक का मानना है कि इस बकरी के बच्चे के जन्म के बाद उनका अच्छा समय आया है। इसलिए इस बकरी के बच्चे को ईश्वर की कृपा मानते हैं।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.