पांच साल के इस बच्चे के खतरनाक स्टंट देख आप रह जायगे हैरान

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Mar 2017 03:11:19 PM
Five years longer, would appear you surprised to see the child dangerous stunts

पेइचिंग। जी हां, पांच साल का बच्चा झांग वांग चीन के सिचुआन प्रांत में रहता है और अपने हैरतअंगेज करतबों से सबको हैरान कर देता है। इतनी छोटी सी उम्र में जब बच्चे खिलौने से खेलते हैं वहीं झांग रस्सियों के सहारे पहाड़ों पर चढ़ जाता है।

 इस बच्चे के खतरनाक स्टंट देखकर हर कोई दांतों तले उंगलियां दबा लेता है। झांग लाठी के सहारे रस्सियों पर भी चलता है, इसकी ट्रेनिग उसके पिता ने उसे दी थी। 2016 में ही झांग वांग ने ट्रेनिग लेनी शुरु की थी जो अभी तक जारी है।

 झांग रस्सी पर चलने की ट्रेभनग ले रहे हैं। उसकी जरा सी चूक उसकी जान ले सकती है। डॉक्टर का कहना है कि उम्र कम होने के कारण झांग के लिए यह ट्रेभनग काफी खतरनाक है। साइकोलॉजिकल प्रेशर के कारण झांग के विकास पर गहरा असर पड़ सकता है। झांग रस्सी के सहारे दीवार पर भी चढ़ जाता है।

झांग के पिता का कहना है कि उसका स्पोर्ट्स में काफी इंटरेस्ट है। वैसे झांग के इन करतबों को देख अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.