अकेले ही घर संभालती है पांच साल की ये नन्ही बच्ची

Samachar Jagat | Sunday, 19 Mar 2017 10:32:01 AM
Five-year-old girl caring house with his grandmother and great grandmother

बीजिंग। पांच साल की इस नन्ही सी बच्ची की जिंदगी आम बच्चों से बिल्कुल अलग है ऐसा लगता है जैसे जन्म के साथ ही ये बच्ची बड़ी हो गई। अपनी दादी और परदादी के साथ रहने वाली नन्ही एना इतनी छोटी सी उम्र में ही घर का सारा काम संभालती है क्योंकि वह अकेली ही अपनी दादी और परदादी का एकमात्र सहारा है।

दरअसल, जब एना तीन साल की थी, तो उसके पिता को जेल हो गई थी, किस कारण से ऐसा हुआ ये कोई नही जानता। पिता के जाने के बाद ही एना की मां ने दूसरी शादी कर ली और एना को उसकी दादी-परदादी के हवाले छोड़ दिया, जबकि वो ये जानती थी कि ये दोनों ही महिलाएं एना का ध्यान रखने में शारीरिक रूप से असमर्थ हैं। 5 साल की एना अपनी दादी और 92 साल की परदादी की देखभाल करती है। बाकी बच्चे जिस समय स्कूल जाते हैं, एना उस समय खाना बनाकर अपनी दादी और परदादी को खिलाती है।

घर की साफ-सफाई से लेकर, दोनों बुजुर्गों को नहलाने और साफ करने का जिम्मा भी एना का ही है। ये परिवार चीन के काफी दूरवर्ती पहाड़ी इलाके में रहता है। वो रोज जल्दी उठ जाती है, ताकि उसके सारे काम टाइम पर पूरे हो जाएं। इस नन्हीं सी जान की मदद करने वाला भी कोई नहीं है। किचन की स्लिप तक पहुंचने के लिए वो पहले एक स्टूल पर चढ़ती है और फिर आगे झुक कर खाना बनाती है।

उसकी पड़ोसी उनकी थोड़ी मदद कर देती है, वो उनके खेत से घर के लिए सब्जियां लाद कर लेकर आती है। उसकी दादी आर्थराइटिस के कारण कोई काम नहीं कर सकती, वो हर चीज के लिए एना पर निर्भर हैं। हम आशा करते हैं कि जल्द ही कोई सरकारी एजेंसी इस नन्ही सी एना की मदद के लिए आगे आए।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.