ऐसी शादी जहां ऊंट और ऊंटनी बने दूल्हा- दुल्हन जानिए...

Samachar Jagat | Saturday, 25 Mar 2017 12:14:19 PM
Find a wedding where the camel and camel's bride groom know

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के रिनहाई गांव में एक अनोखी शादी का आयोजन किया गया। अनोखी इसलिए क्योंकि शायद आपने पहले कभी ऐसी शादी के बारे में नही सुना होगा। ये अनोखी शादी थी ऊंट और ऊंटनी की। कल्लो ऊंटनी की शादी गोपाल नाम के ऊंट से की गयी। इस अनोखी शादी को देखने के लिए दूर-दूर के गांवों से काफी अधिक संख्या में लोग जुटे। दरअसल कल्लो ऊंटनी के मालिक नरेश रघुवंशी ने उसे अपने बेटी की तरह पाला था।

 चार साल की कल्लो की शादी दूसरे गांव के लक्ष्मण  सिंह के ऊंट गोपाल से हुई। शादी में दूर-दूर के गांवों से आये मेहमानों के लिए खाने-पीने की भी व्यवस्था की गई थी। कल्लो के मालिक नरेश रघुवंशी ने शादी के लिए बकायदा एक हजार कार्ड छापकार शादी का न्यौता दिया था।

ऊंटनी कल्लो को शादी में उपहार के तौर पर काफी पैसे भी मिले।इस शादी को पीपल के पेड़ के $फेरे लेकर संपन्न किया गया। नरेश रघुवंशी ने बताया, अब कल्लो की उम्र चार साल है। जब मैं उसे लेकर आया था तभी मैंने सोच लिया था कि इसकी शादी पूरे विधि-विधान और धूमधाम से करूंगा।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.