यहां मिलता है स्पर्म डोनोट करने पर आई फोन

Samachar Jagat | Monday, 20 Mar 2017 11:24:12 AM
China Govt offering Apple iphone on donate sperm

बीते कुछ दिनों की बात है। बॉलीवुड में एक फिल्म आई थी विकी डोनर, जिसमें एक शख्स अपना स्पर्म इसलिए डोनेट करता है ताकि लाखों महिलाओं को मां बनने का सुख मिल सके। लेकिन यह एक फिल्मी कहानी है। आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें अपना स्पर्म डोनेट करने पर आईफोन मिलता है।

यह घटना चीन की है जहां की कम्युनिस्ट सरकार ने वहां के 20 से 45 वर्ष तक के नौजवानों को एक खास ऑफर दिया है। जिसके तहत युवक को अपना स्पर्म डोनेट करने पर एक आईफोन फ्री दिया जाएगा। इसके लिए चीनी सरकार ने युवाओं से अपील में कहा है कि अपने देश के लिए अपना स्पर्म डोनेट करें।

चीनी सरकार ने इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया है। चीन सरकार ने सोशल मीडिया पर कुछ गेम भी अपलोड किए हैं। इन सभी गेम्स के बाद सरकार की तरफ से एक हजार अमेरिकी डॉलर या हर दिन गोल्ड आईफोन का ऑफर दिया गया है।

दरअसल, मामला इस तरह से है कि चीन हर बूढ़ा होता जा रहा है और लगातार काम करने वोली की संख्या घट रही है। सरकार का कहना है कि यहां राजनीतिक और सांस्कृतिक कारणों से स्वैच्छिक स्पर्म डोनेट करने वाली संख्या में कमी आ गई है।

चीन में आमधारणा है कि महिला किसी अंजान के स्पर्म से प्रेग्नेंट होन पर कंफ्यूशियस के सिद्धांतों की अवहेलना करेगी। वहां पर कंफ्यूशियस को ईश्वर के बराबर माना जाता है। इसी वजह से चीनी युवक स्पर्म डोनेट करने को अनैतिक मानते हैं। चीन सरकार योजना है कि वह भविष्य में गंभीर संकट आने पर अपने देश को युवा बनाए रखने के लिए आर्टिफीशियल इनसेमिनेशन अडॉप्ट करेगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.