लड़के ने लड़की को इस तरह किया प्रपोज, थम गईं लोगों की सांसें

Samachar Jagat | Thursday, 16 Mar 2017 02:48:58 PM
Boy proposes Girl between road, people's breath stuck

मंबई शहर के पास के भिवंड़ी क्षेत्र में सोमवार को एक ऐसा मामला देखने को मिला जो पूरी तरह से फिल्मी लगता है। जहां पर एक लड़के ने बीच रोड पर घुटनों के बल बैठकर लड़की को प्रपोज किया। इस पूरी घटना को किसी ने अपने मोबाइल कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।

जानकारी के अनुसार, दोनों की ये फोटो भिवंड़ी के फेमस महाविद्यालय के बाहर की है। इस फोटो में एक बुर्का पहने हुए एक लड़की सड़के के ठीक बीच में खड़ी नजर आ रही है और एक लड़का उसके सामने घुटनों के बल बैठा हुआ है। दोनों ओर से ट्रैफिक चल रहा है। पहले तो लड़का उस लड़की का हाथ पकड़ कर कुछ कहता है और उसके बाद खड़ा होकर गले मिलता है। यह देखकर आसपास के लोग सीटियां और तालियां बजाने लगते हैं।

कुछ लोगों ने उनके इस तरह खुलेआम इश्क फरमाने पर ऐतराज भी जताया। लेकिन लड़के ने सभी को शांत करवा दिया।

लोगों ने उन पर आरोप लगाय कि उनकी इस हरकत से रोड पर लंबा ट्रैफिक लग गया और उन्हें परेशानी का सामना भी करना पड़ा। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी, लेकिन तब तक दोनों वहां से जा चुके थे।

दोनों का यह फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे सही बताते हुए लड़के की हिम्मत की दाद दे रहे हैं तो कुछ इसे सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने की बात कहते हुए मामला दर्ज करने की बात कह रहे हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.