OMG... यहां हस्तमैथुन करने पर लगेगा 100 डॉलर का फाइन!

Samachar Jagat | Sunday, 19 Mar 2017 03:59:49 PM
america-proposed-100-dollars-fine-on-maturbation

नई दिल्ली। अमरीका में टेक्सस के एक डेमोक्रेट सांसद ने अजीबो गरीब प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव के तहत हस्तमैथुन करने वालों पर 100 डॉलर का जुर्माना लगना चाहिए। जेसिका फर्रार एक डेमोक्रेट सांसद हैं जो इस प्रस्ताव पर काम कर रही है। 

क्यों रखा सांसद ने ये प्रस्ताव
जेसिका का मानना है कि यह उस बच्चे के अस्तित्व के खिलाफ है, जो अभी तक जन्मा ही नहीं। उनका मानना है कि यह टेक्सस की महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है और पुरुषों को बाहरी तौर पर अपने शुक्राणु जाया करने का अधिकार नहीं होना चाहिए।

जेसिका मानती हैं कि टेक्सस में गर्भपात के नियम बेहद सख्त हैं और महिलाओं को बहुत कष्ट का सामना करना पड़ता है। इसलिए वह चाहती हैं कि जिस तरह की पाबंदियां महिलाओं पर हैं, उस तरह की पुरुषों पर भी लागू हों। उनका कहना है कि कुछ लोगों को यह बिल मजाक लग रहा होगा, लेकिन टेक्सस की महिलाओं की पीड़ा कोई मजाक नहीं है।                    - एजेंसियां



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.