जंगल के राजा 'शेर' पर सवार होकर निकला ये दूल्हा, लेकिन बन गया मजाक

Samachar Jagat | Saturday, 18 Mar 2017 10:05:28 AM
amazing-when-a-groom-arrived-on-a-caged-lion-for-weeding

नई दिल्ली। लोग अपनी शादी को यादगार बनाने क्या-क्या नही करते। कोई हवा में शादी करता है तो कोई समंदर में हजारों फीट की गहराई में। आपने अब तक दूल्हे को घोड़ी, हाथी या कार पर सवार होकर जाते हुए देखा होगा लेकिन कभी आपने दूल्हे को शेर पर सवार होते हुए देखा है, नही ना। लेकिन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में एक दूल्हा शेर पर सवार होकर शादी करने पहुंचा। 

यह वाकया पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का है। शादी में दूल्हे ने शेर के पिंजरे पर सवार होकर जबरदस्त एंट्री मारी। शेर के पिंजरे पर सवारी करने वाले दूल्हे का नाम है शेख इरफान। इतना ही नहीं, यह शादी बहुत महंगी है। दावा किया जा रहा है कि दहेज में दूल्हे को 5 करोड़ की अच्छी-खासी रकम लड़की वालों की तरफ से भी दी गई। लड़के के परिधान में सोने के आभूषण लगे हुए हैं। वहीं दूल्हे के भाइयों के लिए बाइक तोहफे में दी गई है। इस शादी में शरीक होने के लिए करीब 15 हजार मेहमान भी पहुंचे थे।

शेख इरफान के पिता ने इस शादी में 8 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इरफान को दहेज में 2 करोड़ रुपये का बंगला, 1 हॉन्डा सेडान, गोल्ड नेकलेस के 12 सेट, सोने की 101 अंगूठियां, सोने के चार कड़े, 5 मोटरसाइकिल, कीमती फर्नीचर और कई गैजेट्स मिले हैं।

इस शादी के वीडियो को पाकिस्तान के 24 News HD न्यूज ने अपलोड किया। लेकिन दूल्हे की इस हरकत पर सोशल मीडिया पर लोगों की काफी नाराजगी झेलनी पड़ी। इसे लेकर अधिकांश कमेंट काफी आलोचनात्मक थे। लोगों ने इसे संपत्ति का सार्वजनिक तौर पर बेजा प्रदर्शन करार दिया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.