एक ऐसा गांव,जहां जाते ही कट जाते हैं महिलाओं के बाल?

Samachar Jagat | Saturday, 25 Feb 2017 03:43:54 PM
ajab gajab god save your hair at this mandir

त्रिचि। एक ऐसा गांव, जहां जाते ही महिलाओं के बाल कट जाते हैं, ऐसा आखिर इस गांव में क्या हैं? जो महिलाएं यहां पर जाने से डरती है। मामला तमिलनाड़ के त्रिचि का शहर का है। यहां एक मंदिर के कारण लोग डरे हुए हैं। यह खौफ महिलाओं में ज्यादा है। दरअसल एक मंदिर में कोई रहस्यमयी ताकत लोगों के बाल काट देती है।

यह मंदिर त्रिचि के करूर गांव में स्थित कालीमान मंदिर है। जब भी कोई महिला श्रद्धालु इस मंदिर में जाती है तो इस बात का विशेष ध्यान रखती है कि उसके बाल पूरी तरह से ढंके हुए हों। एक बार कॉलेज में पढने वाली एक छात्रा इस मंदिर में बिना बाल ढंके चली गई थी तो रहस्यमयी तरीके से उसके बाल कट गए।

मंदिर में पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। ये कालीमान मंदिर पशुपत इश्वरार मंदिर के ट्रस्ट द्वारा संचालित होता है। मंदिर में शुक्रवार के दिन काफी भीड होती है। शुक्रवार के दिन श्रद्धालु यहां विशेष पूजा के लिए पहुंचते हैं। हाल ही में कॉलेज विद्यार्थियों का एक समूह इस मंदिर में आया। उनमें ऐ छात्रा की चोटी गायब हो गई। इस मंदिर में बाल कौन काटता है वो कोई नहींं देख पाता।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.