एक शादी ऐसी जिसमें ऊंट और ऊंटनी बने दूल्हा-दुल्हन

Samachar Jagat | Friday, 02 Jun 2017 02:05:56 PM
A wedding in which camels and camels are groom and bride

इन्टरनेट डेस्क। कुछ लोग दुनिया में अलग ऐसे होते है जो केवल अपने मन की ही करते है। उनके द्वारा किया हुआ कार्य लोगों के लिए कौतुहल का विषय बन जाता है। ऐसे ही एक काम नरेश रघुवंशी और लक्ष्मण सिंह ने किया। इन दोनों ने ऊंट और ऊंटनी की शादी की।

यह घटना मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के रिनहाई गांव में एक ऐसी शादी देखने को मिली। जिसके बारे में वहां के निवासियों ने ना तो पहले सुनी और ना ही देखी। ऊंट गोपाल की शादी और कल्लो से की गयी। 

इस अनोखी शादी में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग आए। ऊंटनी के मालिक नरेश ने बताया कि उसने कल्लो को अपनी बेटी की तरह पाला था और उसका सपना था कि वो इसकी शादी कराएगा। 

इस अनोखी शादी के बकायदा कार्ड छपवाए गए।  शादी में सम्मिलित हुए मेहमानों के लिए खाने की व्यवस्था की भी गई। हमानों ने ऊंटनी को उपहार भी दिए। आखिर में पीपल के पेड़ के फेरे लेकर शादी को सम्पन्न करवाया गया। शादी सम्पन्न होने के बाद ऊंटनी के मालिक ने कहा कि आज उसका सपना पूरा हो गया। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.