एक थाना ऐसा जहां 23 साल में नहीं दर्ज हुआ रेप का एक भी केस 

Samachar Jagat | Monday, 24 Apr 2017 05:42:35 PM
A police case where a single case of rap in not recorded in 23 years

इन्टरनेट डेस्क। जैसलमेर में एक थाना जहां 23 साल में केवल 55 मुकदमें ही दर्ज हुए है। इस थाने के पुलिसकर्मियों के पास कोई काम ही नहीं होता है। 

कई बार तो पूरे साल में एक भी मुकदमा दर्ज नहीं हो पाता है। आज तक यहां रेप का कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। 23 साल बाद अब जाकर यहां पर थानेदार की नियुक्ति हुई है। 

इसमें आश्चर्य की बात नहीं है। यह थाना रेगिस्तानी इलाके में है जहां पर मुश्किल से कोई दिखाई देता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, साल 1993 में सीमा पार से तस्करी रोकने के लिए शाहगढ़ थाना खोला गया था।

तारबंदी के बाद तस्करी पर लगाम भी लगी। सीमावर्ती क्षेत्र के इस थाने पर 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का जिम्मा है। इस थाने के अंदर केवल दो पंचायतें आती है जिनकी आबादी 10 हजार है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.