ऐसा देश, जहां महिलाओं को है पूरी आजादी लेकिन पुरुषों को नहीं

Samachar Jagat | Thursday, 20 Apr 2017 02:39:35 PM
A country where women have full freedom but not men

नई दिल्ली। पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर देश में रहने वाली एक जनजाति के रिवाज बहुत ही अलग है। यहां महिलाओं को अपनी मर्जी से कोई भी काम करने की आजादी हैं लेकिन लडक़ों को नहीं। लडक़ों को यहां पर्दे में रहना पड़ता है। जी हां, हैं न यह अजीबोगरीब जगह। 

नाइजर में तुआरेग नाम की जनजाति रहती है। यहां महिलाओं को शादी से पहले कई मर्दो से संबंध बनाने की इजाजत है। वो अपनी मर्जी से किसी भी मर्द के साथ शादी कर सकती है। इतना ही नहीं, शादी के बाद भी वह किसी गैर मर्द के साथ संबंध बना सकती हैं। वहीं इसके उलट, जवान होते लडक़ों को अपना चेहरा समाज से छिपाकर रखना होता है। ये वहां का नियम है। तुआगो जनजाति में महिलाएं कभी भी चाहें तो पति को सदा के लिए छोड़ सकती हैं। 

यहां शादियां और आए-दिन तलाक काफी आम है। यहां तलाक मिलने पर पत्नी के घरवाले जश्न मनाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि तुआगो में तलाक होने पर महिलाओं को जो चाहिए वह मांग लेती है। ये भी नियम है कि महिलाएं किसी तरह का कोई पर्दा नहीं करेंगी क्योंकि उनके चेहरों को मर्दो को दिखाया जाना चाहिए। यहां बड़े-बड़े फैसले लेने के लिए मर्दों को स्त्रियों की इजाजत लेनी पड़ती है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.