16 साल के दुल्हे को मिली 26 साल की दुल्हन

Samachar Jagat | Monday, 05 Dec 2016 01:56:25 PM
26-year-old bride groom was 16 years

कटिहार। अपने से 10 वर्ष अधिक उम्र की लडक़ी से घरवालों ने लडक़े की जबरन शादी करा दी। इसे लेकर वह हमेशा डिप्रेशन में रहता था।

 जब-जब वह अपनी पत्नी को देखता, उसे परेशानी होती। लेकिन, किसी से कुछ नहीं कह पा रहा था। इस सदमे में आखिरकार उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। घटना प्राणपुर थाना क्षेत्र के काठघर, दुर्गापुर गांव के चुनारी टोला की है। वहंा मृतक किशोर रिदय मंडल की शादी 26 अप्रैल को बगल के ही टोला के बलराम चुनारी की पुत्री से जबरन यह कहकर करा दी गई कि उसका लडक़ी से प्रेम-प्रसंग चल रहा है।

 रिदय इससे इंकार करता रहा। लडक़े के परिवार वाले भी कहते रहे कि रिदय की उम्र महज 16 साल है। परंतु समाज के दबाव में दोनों की शादी करा दी गई। इस शादी के बाद वह खिन्न रहने लगा। उसने बातचीत करना कम कर दिया, खाना भी नहीं खाता था, उदास रहता था। 

अंतत मंगलवार की देर रात मौका मिलते ही उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें घटना की सूचना दी थी, लेकिन मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने या शिकायत दर्ज कराने से इंकार कर दिया। जानकारी के अनुसार पंचायत स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.