केरल में 12 साल का लड़का 16 साल की लड़की को प्रेग्नेंट कर बना पिता

Samachar Jagat | Friday, 24 Mar 2017 10:46:46 AM
12 year old boy made pregnant 16 year old girl in Kerala

महिलाओं के साथ दुष्कर्म,छेड़छाड़ जैसी घटनाएं देश में आम बात सी हो गई है। हर दिन किसी ना किसी शहर में ये घटनाएं सामने आती है। अब तो देश में ऐसी घटनाएं छोटे बच्चों को लेकर भी सामने आने लगी है।

ताजा मामला केरल का है जहां पर 12 साल के एक लड़के पर 16 साल की एक लड़की को गर्भवती करने का आरोप लगा है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार गर्भवती लड़की ने एक बेटी को जन्म दिया है।

पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता क्योंकि लड़के की उम्र काफी कम है जिससे इस मामले पर कुछ भी अभी कह पाना संभव नहीं है।

पुलिस ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों रिश्तेदार हैं। लड़की द्वारा दिए गए बयान के आधार पर लड़के के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

जिससे कि यह साबित हो सके कि लड़की ने जो लड़के पर आरोप लगाए हैं वह सच हैं। अधिकारी ने कहा कि लड़के को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही दोनों के डीएनए की रिपॉर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल के खिलाफ भी पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है जहां पर लड़की ने बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि उन्होंने इसकी जानकारी उसी समय जिला चाइल्ड लाइन ऑथोरिटी को दे दी थी। लड़की के घरवालों ने नवजात बच्ची को अपनाने से मना कर दिया जिसके बाद उसे चाइल्ड लाइन ऑथोरिटी को सौंप दिया गया है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.