11 वर्ष की लड़की बनेगी दुनिया की सबसे कम उम्र में मां

Samachar Jagat | Monday, 20 Mar 2017 09:17:45 AM
11-year-old girl set to become world's youngest mother

क्या आपने सोच है कि कोई लड़की 11 साल की उम्र में मां बन सकती है, लेकिन यह सच है। ब्रिटन की रहने वाली यह लड़की जल्द ही मां बनने वाली है और इस बच्चे का पिता उस लड़की से कुछ ही साल बड़ा है।

गार्जियन में प्रकाशित खबर के अनुसार, लड़की की पहचान कानूनी अड़चनों के कारण उजाकर नहीं की गई है। वर्तमान में सबसे कम उम्र में मां ने 2014 में मात्र 12 वर्ष की उम्र में बच्चे को जन्म दिया था और बच्चे के पिता की उम्र 13 साल थी। वो ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के माता-पिता थे।

उनकी बच्ची अपनी 28 वर्षीय दादी के पास पल रही है और उसकी मां स्कूल में पढ़ाई कर रही है।

विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, ब्रिटेन बीते एक दशक में किशोर गर्भाधान के केसों में तेजी से कमी लाने में कामयाब रहा है। लेकिन पश्चिमी यूरोप में यह स्थिति अभी भी सबसे अधिक है। किशोर गर्भाधान के मामले में रोमानिया, बुल्गारिया, स्लोवाकिया, हंगरी और माल्टा ब्रिटेन में आगे हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.