इन अजीबो-गरीब घरों को देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Samachar Jagat | Tuesday, 08 Nov 2016 04:31:57 PM
You will also be looking at these strange houses puzzled

सभी अपने घर को सुंदर बनाना चाहते है। इसी कारण तरह-तरह से घर को डिजाइन करवाया जाता है। कुछ लोग तो घर को सुंदर बनाने में बहुत पैसे खर्च करते हैं। वहीं कुछ लोग घर को अलग तरीके से बनवाना पसंद करते हैं। इन अजीबो-गरीब घरों को देखकर आप भी हैरान रह जाऐंगे। ये घर इतने अलग हैं कि आपने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि ऐसे भी घर हो सकते हैं। इन घरों के बारे में जानने के बाद आप भी चाहेंगे कि आपके सपनों का घर भी कुछ ऐसा ही हो। तो चलिए आपको बताते हैं दुनिया के इन खास घरों के बारे में....

इस नेशनल पार्क में जाकर फोटो क्लिक करने का मजा ही कुछ और है

वी डब्ल्यू बीटल हाउस :-

यह घर ऑस्ट्रिया में बना हुआ है। इसे 2003 में मारकस वोगलेटर ने खरीद कर तैयार किया है। यह घर पूरी तरह से इको-फ्रेंडली और सौर ऊर्जा से चलित है। इस घर की कीमत लगभग 94 करोड़ है।

मशरुम हाउस :-

ओहियो में आर्किटेक्चर पढ़ाने वाले टैरी ब्राउन ने इस घर को 1996 से 2006 के बीच बनाया था। वह इस घर में अपनी वीकेंड बिताने के लिए ही आते थे। 2008 में उनकी मौत हो गई। इसी वजह से 2012 में इस घर को बेच दिया गया था। इस घर की कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपए है।

डॉग बार्क इन :-

जो लोग डॉग्स को पसंद करते हैं उन्हें यह घर बहुत ही अच्छा लगेगा। 2003 में  इडाहो के कॉटनवुड में इस घर को एक जाड़ी चेनसॉ ऑर्टिस्ट फ्रांसिस कोंकलिन और डैनिस सोलेवियन ने बनाया था। यह दोनों ही कुत्ते की छोटी-छोटी मूर्तियों को बेचते थें, इसी कारण इन्होंने डॉग की शेप का घर बनाया ।

यहां से देखें शिमला की खूबसूरती का नजारा
 
पैलेस ऑफ बबल्स :-

फ्रांस में बना यह घर 50 साल पुराना है। इस घर का इस्तेमाल बड़े फैशन इवेंट्स और शादियों के लिए किया जाता है। इस घर में 29 कमरे हैं जिनमें गोल पलंग लगाए गए हैं। अगर आप यहां पर अपनी छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो एक दिन रहने का किराया 74 हजार रुपए है। इस घर की कीमत लगभग 60 करोड़ रुपए है।

केतली के आकार का घर :-

वाशिंगटन में इस घर को 1922 में बनाया गया था, जो अभी भी देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

तो शादी को लेकर लड़कियां अक्सर ये सोचती है...

अपने पार्टनर को प्यार का अहसास दिलाने के लिए आज़माए 'Kiss' के ये असरदार तरीके

रिश्तों में न आने दे इनसिक्योरिटी वरना...



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.