थाईलैंड का प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत नजारा, एक बार जरूर देखें...

Samachar Jagat | Tuesday, 07 Mar 2017 05:04:02 PM
Wonderful views of Thailand natural beauty, once sure

चलो आज हम आपको थाईलैण्ड की सैर पर ले चलते हैं, जहां पर आपको मिलेगा प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ वो हर स्थान जहां पर मनोरंजन गतिविधियां हर-पल होती रहती है। इससे पहले आपको थाईलैण्ड के बारे में छोटा-सा परिचय देते हैं। थाईलैण्ड का पहले का प्राचीन भारतीय नाम श्यामदेश है, यह दक्षिण पूर्वी एशिया में एक देश है। इसकी पूर्वी सीमा पर लाओस और कम्बोडिया, दक्षिणी सीमा पर मलेशिया तथा पश्चिमी सीमा पर म्यांमार है।

थाईलैण्ड को सियाम के नाम से भी जाना जाता है जो 11 मई, 1949 तक थाईलैण्ड का अधिकृत नाम था। थाई शब्द का अर्थ थाई भाषा में आजाद होता है। यह शब्द थाई नागरिकों के सन्दर्भ में भी यूज किया जाता है। इस वजह से कुछ लोग विशेष रूप से यहां बसने वाले चीनी लोग, थाईलैंड को आज भी सियाम नाम से पुकारना पसन्द करते हैं।

थाईलैण्ड की राजधानी बैंकाक है। बौद्ध धर्म यहां का मुख्य धर्म है। गेरुए वस्त्र पहने बौद्ध भिक्षु और सोने, संगमरमर और पत्थर से बने बुद्ध यहां आमतौर पर देखे जा सकते हैं। यहां की जनसंख्या विश्व बैंक के मुताबिक 2013 तक 67.01 मिलियन थी। यहां की आधिकारिक भाषा थाई हैं। थाईलैंड में थाई बार करेंसी चलती हैं।

चलो बात करते हैं बैंकॉक

बैंकॉक थाइलैंड की राजधानी है। यहां ऐसी अनेक चीजें जो पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। इनमें से सबसे प्रसिद्ध हैं मरीन पार्क और सफारी। मरीन पार्क में प्रशिक्षित डॉल्फिन्स अपने करतब दिखाती हैं। ये कार्यक्रम बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब लुभाता है। सफारी WORLD विश्व का सबसे बड़ा खुला चिडिय़ाघर है। यहां एशिया और अफ्रीका के लगभग सभी वन्य जीवों को देखा जा सकता है। यहां की यात्रा थकावट भरी लेकिन रोमांचक होती है। रास्ते में खानपान का इंतजाम भी है।

बैंकॉक की नाइट लाइफ

अब बात करते हैं बैंकॉक की नाइट लाइफ की। बैंकॉक की बेकाबू रात पर्यटकों के लिए खास होती है। बैंकॉक की गतिविधि रात में भी एक पल के लिए बाधित नहीं है। बैंकॉक के दैनिक ऊर्जावान और चमकदार रातों की अनुमति देता है ये दुनिया में रात समारोहों के लिए सर्वोत्तम स्थानों में से एक  है। ये वास्तव में एक अद्भुत शहर है।

बैंकॉक के संतृप्ति नाइटलाइफ  से अन्य शहरों के लिए तुलनीय नहीं हैं। यहां पर रेस्त्रा, बार, कैफे सहित क्लब दुनियाभर में फैंमस है। केवल यहां आप वास्तव में संगीत की लय की एक किस्म का आनंद कर सकते हैं। हिप-हॉप, ट्रान्स, घर, रॉक सौहार्दपूर्वक पारंपरिक थाई संगीत के साथ। यह सब वास्तव में आकर्षक है! वहीं बैंकॉक में रात बाजार भी बहुत प्रसिद्ध है। ट्रेंडी बार, रेस्तरां, आधुनिक शॉपिंग मॉल, लक्जरी होटल और ट्रेंडी क्लब की एक किस्म प्रदान बहु-जातीय स्वाद भरें।

बैंकॉक में देखने लायक स्थान

1-डायनासोर प्लेनेट ( Dinosaur Planet ) : बात की जाएं डायनासोर प्लेनेट की, तो यहां पर हर पल डायनासोर डराने के लिए तैयार रहते हैं। वैसे तो यह स्थान मनोरंजन का स्थान हैं,लेकिन बड़े-बड़े डायनासोर देखकर मन रोमांचित हो जाता है। बैंकॉक का डायनासोर प्लेनेट पर्यटकों को मुख्य आकर्षित करता हैं। अगर आप बैंकॉक घूमने के लिए जाएं और डायनासोर प्लेनेट नहीं देखा तो फिर आपने यहां पर कुछ भी नहीं देखा।

जी हां कुछ ऐसा ही हैं यह स्थान। डायनासोर की थीम पर बने एक डायनासोर प्लेनेट अम्यूसमेंट पार्क से। यहां डायनासोर के जीवन सफर को सम्पूर्णता और सजीवता के साथ दिखाया गया है। प्रवेश द्वार पर ही एक विशालकाय डायनासोर की काया को देख एक अजीब सी सिरहन पैदा हो जाती है। यहां थ्री-डी स्क्रीन के माध्यम से डायनासोर की उत्पति से लेकर मरण तक की कहानी चलती हुई दिखती रहती है।

यहीं पर स्थित दूसरे कक्ष में बड़ी स्क्रीन पर आकाशीय खगोलिए दृश्यों के साथ हजारों साल पहले हुई डायमंड की उत्पति को दिखाया गया, जो अद्भूत कल्पना लोक में विचरण सी कराती दिखती हैं। बुकिंग के लिए इस लिंक पर करें क्लिक https://www.dinosaurplanet.net/en/intro/

2-स्नो हाउस (Snow house): अब बात करते हैं बैंकॉक के प्रसिद्ध स्नो टाउन की। यहां पर शीतलता लिए हुए इस पार्क में चारों ओर बर्फ ही बर्फ। बर्फ की इस मनोहारी चादर पर बच्चे ही क्या बड़े भी भरपूर आनंद में डूब जाते है। इस भव्य शॉपिंग मॉल में शानदार मार्केंट, ट्रेडी क्लब्स, रेस्तरां, पब आदि दर्जनों एंटरटेंमेंट के साधन अपना मोह बिछाएं हुए है।

बैंकॉक में बना स्नो हाउस पर्यटकों के लिए खास है। इसे स्नो हाउस के नाम से पुकारा जाता है। यहां पर घूमने आने वाले पर्यटक इसे देखकर आश्चर्य चकित रह जाते हैं। बर्फ जैसा ठंडा और कूल वातावरण देखकर पर्यटक और रोमांचित हो जाते हैं।

3-Asiatique Riverfront : अब बात करते हैं Asiatique Riverfront पर बसे नाईट बाजार की। यहां पर आने वाले पर्यटक रात की चक्का चौंध में खो जाते है। खरीददारी के साथ पर्यटकों के लिए मनोरंजन का भी अच्छा साधन है। यहां पर 1,500 बुटीक और 40 रेस्तरां हैं, जो एक विशाल प्रतिकृति वेयरहाउस कॉम्पलेक्स के नीचे स्थित हैं। यह शाम को 5 बजे बाद खुलता है।

अन्य देखने लायक स्थान
- सफारी WORLD
- दुसित चिडिय़ाघर
-पन्ना बुद्ध के मंदिर
-शाही परिवार के लिए पैलेस
-गोल्डन हिल के मंदिर और संगमरमर
-सदन संग्रहालय जिम थॉम्पसन
- मय थाई : मय थाई थाईलैंड का एक कठिन मार्शल आर्ट है जिसमें भिन्न जकडऩ (क्लिंचिंग) तकनीकों के साथ खड़े होकर प्रहार किए जाते हैं।
-मैडम तुसाद

Centara Watergate Pavillion HOTEL :  यह प्रसिद्ध होटल Pratunam  एरिया में है,और यह City Of Angles बैंकॉक को एक नया आयाम देता है। यह मूल रूप से Watergate Pavillion Shopping  मोल से जुड़ा हुआ है। इस होटल में 281 कमरे है , suites का  निर्माण  बहुत ही मोर्डेन है और डेकॉर भी बहुत ही आकर्षित है। जो भी सुविधाए आपको चाहिए वो आपको आसानी से उपलब्ध होगी। यह परफेक्ट लोकेशन बैंकॉक के हार्ट में है , जहा आपको मोर्डेन और डायनॉमिक लाइफस्टाइल का मिश्रण देखने को मिलेगा। यहां आप लग्जरी शॉपिंग भी कर सकते है । 

क्राबी -थाईलैंड

अब बात करते हैं अंडमान सागर के तट पर फैले क्राबी प्रांत की। यही वजह है कि देश के अंतर्गत आता है थाईलैंड। यहां पर समुद्री सुंदरता के साथ-साथ पर्यटकों को बहुत-सी चीजें पर्यटकों को देखने को मिल जाएगी। यहां पर अच्छा समुद्र तट, गुफाओं और छोटे Islands की एक बहुत बड़ी संख्या के साथ स्पष्ट समुद्र पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

यहां पर समुद्र किनारे पड़ी रेत पाउडर के समान लगती है, जो सफेद रेत जैसी लगती हैं। इन्हे हाथ में पकड़ों तो पूरी रेत धीरे-धीरे बाहर निकल जाती है। जो बेहद अच्छा लगता है। क्राबी नदी शहर के मध्य से बहती हुई अंडमान सागर में समा जाती है। आप यहां पर खरीदारी भी कर सकते हैं और एक लग्जरी रेस्तरां में डिनर कर सकते हैं जो समुद्र तट पर बसे हुए है।

अब बात करते हैं आइलैंड की
थाईलैण्ड के कार्बी स्थित चार आइलैंड हैं, जिनकी सुंदरता का वर्णन करना भी बेहद कठिन कार्य है। जी हां इन चारों आइलैंड का नजारा ही कुछ ऐसा  है। पहला आइलैंड फी-फी(phi phi), दूसरा आइलैंड हैं आह नांग(Ao Nang),तीसरा आइलैंड हैं पोडा (poda) और चौथा हॉट स्पिनिंग वॉटर( hot spring  water) हैं। जहां पर प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ-साथ समुद्री लहरों के बीच पर्यटक मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

- पोडा (poda) आइलैंड : आइलैंड पर रुककर स्वादिष्ट लंच का मजा लेते हुए थोड़ा आराम कीजिये और white sandy beach  पर सूरज की किरणों और खूबसूरत प्राकतिक नजारे का आनद लीजिये। grotto  गुफा में साहसी क्लीम्बर्स को रॉक्स पर चढ़ते हुए देखिये । इसके  साथ ही साथ गुफा के अंदर गर्म पानी में  तैर  सकते है। कार्बी के पोडा आइलैंड की बात ही कुछ निराली है। यहां पर समुद्र के बीच उठने वाली ठंडी-ठंडी लहरों में पर्यटकों का मन खो जाता है। यहां की प्राकृतिक संपदा बहुत ही खूब है।

-फी फी (phi phi) आइलैंड : ट्रैवेलर्स करने के हिसाब से ये आइलैंड दुनिया के सबसे खूबसूरत ट्रॉपिकल आइलैंड है । The  beach नाम की फिल्म में Leonardo Di Caprio जगह को दर्शाया गया है इसलिए ही ये आइलैंड बहुत ही प्रसिद्ध  है । phi phi  आइलैंड Krabi  और Phuket  दोनों ही जगह से 40 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। थाईलैंड के कार्बी स्थित फी-फी आइलैंण्ड का नजारा देखकर पर्यटक रोमांचित हो जाते है। समुद्र में उठने वाली लहरें पर्यटकों का मनमोह लेती है।

-आह नांग (Ao Nang) : कार्बी के आह नांग आइलैंड में पर्यटक सफेद रेत में खूब मस्ती करते हुए नजर आते है। यहां का प्राकृतिक सौन्दर्य बहुत ही खूबसूरत है। ये टाउन से 20 की दुरी  स्थित है , Ao Nang का white sandy beach aprominant  limestone  की रेंज तक  फैला  हुआ है। 

-हॉट स्प्रिंग वॉटर ( hot spring  water) : Krabi के पश्चिम में एक हॉट टब बना हुआ है यहां अपने आप ही गर्म पानी आता है । यहां पर पुराने जमाने में अंडरग्राउंड ज्वालामुखी हुआ करते थे और ये पानी वही से आता है। कार्बी का चौथा आइलैंड हैं हॉट स्प्रिंग वॉटर। यहां का पानी का नजारा कुछ ऐसा ही है। यहां पर आने वाले पर्यटकों के लिए यह स्थान खास है। वैसे तो कार्बी के चारों आइलैंड की अलग-अलग विशेषताएं है। हॉट स्प्रिंग वॉटर की कुछ अलग ही पहचान है।

Krabi  Tipa  Resort : कार्बी का यह रिसोर्ट बहुत ही प्यारा है। यहां की खूबसूरत हरियाली पर्यटकों का मनमोह लेती है। यहां पर पर्यटकों का मन बस आराम करने को मांगता है। इस लोकेशन पर बहुत सारी दुकानें है ,जो फ़ास्ट फ़ूड, कॉफ़ी शॉप समेत कई है। 

ऐसे पहुंचे यहां पर
थाई स्माइल के कंट्री हेड गौरव भतुरा ने बताया कि जयपुर से thaismileair ने 15 नवंबर 2016 को फ्लाइट शुरू की है, जो जयपुर से बैंकॉक तक जाती है। इस यात्रा में केवल 4 घंटे का सफर लगता है। साथ ही आप इस फ्लाइट से थाईलैंड के अन्य शहरों तक भी पहुंच सकते हैं। बुकिंग के लिए इस लिंक पर करें क्लिक https://www.thaismileair.com/en/booking



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.