लंदन जाएं तो इन जगहों पर फोटो क्लिक करना ना भूलें

Samachar Jagat | Wednesday, 16 Nov 2016 02:39:50 PM
visit London then click the photo in this place

अपनी खूबसुरती के कारण हर वर्ष लंदन विश्व भर से असंख्य पर्यटकों को आकर्षित करता है। लंदन के अलावा भी यहां आस-पास में बहुत सारे ऐसे स्थान हैं जो फोटो खींचने के लिए प्रसिद्ध हैं। इन जगहों पर आकर पर्यटक अपनी फोटो खींचकर उन्हें सोशल साइट्स पर भी अपलोड करते हैं। आपको बताते हैं लंदन की उन खास जगहों के बारे में जहां आकर पर्यटक फोटो क्लिक करना नहीं भूलते हैं.....

अपनी इन खूबियों के कारण पर्यटकों की पसंदीदा जगह है उदयपुर

कैडबरी वर्ल्ड (बर्मिंघम) :-

कैडबरी चाकलेट कंपनी द्वारा निर्मित तथा संचालित पर्यटकों का सर्वाधिक पसंदीदा आकर्षक स्थल है। यह बर्मिंघम का सबसे बड़ा पर्यटन स्थल है जहां प्रतिवर्ष 5 लाख से अधिक लोग आते हैं और यहां आकर बेहद की खूबसूरत तस्वीरें लेते हैं।

राऊंडहे पार्क (लीड्स) :-

इंगलैंड के पश्चिमी यार्कशायर के लीड्स में स्थित यह पार्क यूरोप के सर्वाधिक बड़े शहरी पार्कों में से एक है। इसका क्षेत्रफल 700 एकड़ है। जिसमें पार्कलैंड, झीलें, वुडलैंड तथा बगीचे हैं जो लीड्स सिटी कौंसिल के अधीन हैं। यह स्थान यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

अपने इन गुणों के कारण पर्यटकों की पसंदीदा जगह बना हुआ है फिनलैंड
 
ब्रिस्टल जू :-

इस चिडिय़ा घर की स्थापना हेनरी रिले द्वारा 22 जुलाई 1835 को की गई थी जो एक स्थानीय डॉक्टर थे। उन्होंने ब्रिस्टल, क्लिटन तथा वैस्ट ऑफ इंगलैंड जुलाजिकल सोसायटी की स्थापना का नेतृत्व किया था।

ओल्ड ट्रैफोर्ड (मानचैस्टर) :-

ग्रेटर मानचैस्टर में स्थित यह एक फुटबाल स्टेडियम है और यह मानचैस्टर यूनाइटिड का घर है। 75,635 दर्शकों के सामर्थ्य वाला यह स्टेडियम यूनाइटिड किंगडम की किसी भी फुटबाल टीम का सर्वाधिक बड़ा क्लब स्टेडियम है। यह यूरोप के सबसे बड़े स्टेडियमों में शुमार होता है। यहां आकर पर्यटक इस जगह की खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं और सोशल साइट्स पर अपलोड़ करते हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.