पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है तीखे ढाल पर अटका ये पत्थर

Samachar Jagat | Wednesday, 02 Nov 2016 04:45:07 PM
Tourist attraction these stones stuck on the sharp slopes

पत्थर और पहाड़ तो आपने बहुत सारे देखे होंगे लेकिन हम आपको एक ऐसे पत्थर के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी अलग बनावट के कारण प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल है। म्यांमार में करीब 25 फीट ऊंचाई पर लटके भारी-भरकम पत्थर को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं।

इस गार्डन के पौधों को छूने से जा सकती है जान

यह पत्थर एक दूसरे पत्थर के तीखे ढाल पर अटका हुआ है। यहां रहने वाले लोग इसे पवित्र मानते हैं। इस पत्थर की पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ यहां लगी रहती है। इस जगह को गोल्डन रॉक या क्यैकटियो पगोडा के नाम से भी जाना जाता है। यह पत्थर बर्मा के बौद्ध धर्म अनुयायियों का प्रमुख तीर्थ स्थल भी है। जिस छोटे आकार के पत्थर पर यह टिका हुआ है उससे यह अलग मालूम पड़ता है और ऐसा लगता है कि यह कभी भी गिर सकता है।

ये हैं दुनिया के पांच सबसे खूबसूरत देश

लेकिन यह पत्थर सालों से अपनी जगह पर कायम है। वैसे तो पूरे साल ही यहां पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है लेकिन विषेशकर नवंबर से मार्च के बीच यहां हजारों की संख्या में लोग पूजा करने आते हैं। यहां के स्थानीय निवासियों का मानना है कि अगर साल में तीन बार इस पवित्र स्थल पर आया जाए तो उनके धन और शोहरत में बढ़ोतरी होती है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

बैंगन ,अंगूर जैसे फल और सब्जियो के साथ इनके छिलके भी खाये 

6 मिनट के वो व्‍यायाम जिनमें नहीं होती है उपकरणों की जरूरत

किसी की मोहब्बत में नही पड़ना चाहते है तो जाने ये टिप्स 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.