चीनी पर्यटकों के पसंदीदा पर्यटन स्थल हैं टोक्यो और पेरिस

Samachar Jagat | Thursday, 03 Nov 2016 09:55:11 AM
Tokyo and Paris are favorite tourist destination for Chinese tourists

चोंगकिंग। वर्ल्ड टूरिज्म सिटीस फेडरेशन (डब्ल्यूटीसीएफ) की रिपोर्ट के अनुसार चीनी पर्यटकों के पसंदीदा पर्यटन स्थल टोक्यो और पेरिस हैं। वे कम दूरी के पर्यटन स्थलों में टोक्यो और अधिक दूरी के पर्यटन स्थलों में पेरिस घूमना पसंद करते हैं। यह रिपोर्ट दक्षिण-पश्चिम चीन की चोंगकिंग नगरपालिका में हुई डब्ल्यूटीसीएफ की बैठक में जारी की गई।

पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है तीखे ढाल पर अटका ये पत्थर

डब्ल्यूटीसीएफ की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी पर्यटकों ने 2015 में विदेश यात्राओं पर 215 अरब डॉलर खर्च किए, जो अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों द्वारा खपत का 17 प्रतिशत है। रिपोर्ट के अनुसार, 12 करोड़ से अधिक चीनी पर्यटकों ने 2015 में विदेश यात्राएं की।

इस गार्डन के पौधों को छूने से जा सकती है जान

यह आंकड़ा सालाना आधार पर 10.09 प्रतिशत अधिक है। बीते वर्ष अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन में भी चीनी पर्यटकों की आवक में वृद्धि दर्ज की गई।- एजेंसी

 

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

जानिए! चूहा कैसे बना भगवान गणेश का वाहन

श्री सिद्धिविनायक चतुर्थी पर इस विधि से करें भगवान गणेश का पूजन



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.