सुकून की तलाश में दुनिया भर से हजारों लोग आते हैं यहां

Samachar Jagat | Thursday, 16 Mar 2017 05:22:02 PM
Thousands of people come from all over the world looking for peace here

संसार की श्रेष्ठ भाषा तमिल का आविष्कार करने वाले महान ऋषि अगस्त्य की भूमि है पुडुचेरी। पुडुचेरी तमिलनाडु के पास स्थित है और इसे पांडिचेरी के नाम से भी जाना जाता है। हर साल दुनिया भर से हजारों लोग सुकून की तलाश में यहां आते हैं। पुडुचेरी आकर लोगों को अनोखी आध्यात्मिक अनुभूति होती है।

अपनी खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में चर्चित हैं ये प्रेसीडेंट हाउस

खजुराहो की पहचान हैं कामुकता को प्रदर्शित करती यहां की मूर्तियां

यहां के फ्रांसीसी संबंध, पेड़ों की कतार से भरे हुए किनारे, आध्यात्मिक पवित्रता, उपनिवेश काल कि विरासत कहे जाने वाले भवन, अछूते सुंदर तटों के अंतहीन किनारे, और कई प्रकार के स्वाद परोसने वाले रेस्तरां यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेते हैं।यहां पर करीब 300 वर्षों तक फ्रांसीसियों का अधिकार रहा। इसी कारण आज भी इस शहर में आपको फ्रांसीसी वास्तुशिल्प और संस्कृति देखने को मिल जाएगी।

पुराने समय में यह फ्रांस के साथ होने वाले व्यापार का मुख्य केंद्र था। आज अनेक पर्यटक इसके सुंदर समुद्र तटों और तत्कालीन सभ्यता को देखने के लिए यहां आते हैं और यहां आकर एक अलग प्रकार के आनंद की अनुभुती करते हैं। जो लोग फ्रांस नहीं जा सकते वे यहां आकर फ्रांस और उसकी सभ्यता के बारे में जान सकते हैं, इसी कारण इस शहर को भारत का फ्रांस भी कहा जाता है।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

विवाह में हो रही है देरी तो 5 बुधवार करें ये उपाय

उबलते दूध का उफान आपकी जिंदगी में ला सकता है तूफान

अगर आपकी कुंडली में है ये योग तो आप हैं बहुत खास

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.