खूबसूरत के साथ ही खतरनाक हैं ये झरने

Samachar Jagat | Sunday, 21 May 2017 11:46:01 AM
These waterfalls are beautiful as well as dangerous

दुनिया भर में कुछ झरने बहुत ही खास हैं। कुछ झरने बहुत ऊंचाई से गिरने वाले हैं तो कुछ बेहद विशाल इलाके में एक साथ गिरते हैं। इन झरनों को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। ये झरने देखने में जितने सुंदर हैं उतने ही ये खतरनाक भी हैं। यहां बहुत ही सावधानी बरती जाती हैं। अगर इन झरनों को दूर से देखकर इनकी सुंदरता का आनंद लें तो ज्यादा बेहतर होगा। चलिए आपको बताते हैं इन खतरनाक पांच झरनों के बारे में.....

फोटो लेने के लिए बहुत ही फेमस हैं लंदन के ये डेस्टिनेशन

विक्टोरिया फॉल्स :-

विक्टोरिया फॉल्स में 1,700 मीटर चौड़ी चट्टान से जाबेसी नदी का पानी 108 मीटर नीचे खाड़ी में गिरता है। यहां जाने वाले भीगे बिना नहीं लौट सकते क्योंकि झरने से उड़ती पानी की बूंदें दूर तक जाती हैं। यह झरना भी दो देशों जाबिया तथा जिबाब्वे से देखा जा सकता है।
 
नियाग्रा फॉल्स :-

यह धरती के सर्वाधिक लोकप्रिय झरनों में से एक है। इस झरने में पानी 52 मीटर की ऊंचाई से गिरता है जो बेशक ज्यादा ऊंचाई नहीं है। इसकी खासियत वह विशाल इलाका है जिस पर से यह झरना गिरता है। इसे देखने के लिए एक विशेष सुरंग भी बनी है, साथ ही नौका में बैठ कर ऊपर से गिरते इस विशाल झरने को देखने का रोमांच भी कुछ अलग है।
 
एंजल फॉल्स :-

1933 में पायलट जेस एंजल ने वेनेजुएला के जंगलों के ऊपर से उड़ान भरते हुए इस झरने की खोज की और उनके नाम पर ही इसका नाम रखा गया। यह विश्व का सबसे ऊंचा झरना है। यह कई हिस्सों में नीचे गिरता है जिनमें से सबसे लंबा हिस्सा 807 मीटर का है। इस झरने को देखने के लिए कनाइमा राष्ट्रीय उद्यान जाना पड़ता है। वहां से नौकाएं पर्यटकों को झरने तक ले जाती हैं।

आइडिया-वोडाफोन विलय पर सेबी ने स्पष्टीकरण मांगा
 
तुगेला फॉल्स :-

रॉयल नताल राष्ट्रीय उद्यान की ड्राकेन्सबर्ग पहाडिय़ों में पार्किंग से दो कच्चे पहाड़ी रास्ते सीधे इस 948 मीटर ऊंचे झरने तक जाते हैं। तुगेला नदी के मुहाने तक पहाड़ी सफर और वहां से झरने को कोने वाले पठार तक जाना सबसे रोमांचक हाइकिंग है। 5 चरणों वाला यह झरना बहुत विशाल है। सूखे मौसम में यह झरना पूरी तरह गायब रहता है वहीं बारिश के मौसम में यह मीलों दूर से भी दिखाई पड़ता है।

इगुआजू फॉल्स :-

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल यह झरना गोलाकार ‘गरगांटा देल दियाब्लो’ (अर्थात-शैतान का गला) नामक स्थान तक जाता है। वहां खड़े होकर इस झरने से गिरने वाले पानी के वेग को बेहद करीब से महसूस किया जा सकता है।

READ MORE :-

बेंगलुरू हवाई अड्डे पर ई-गेट की सुविधा, पांच सेकेंड में होगी बोर्डिंग

एक्सिस बैंक ने घटाई आवास ऋण की ब्याज दर

ओडिशा विधानसभा में जीएसटी विधेयक पेश

 

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.