फिन्मों से जुड़ी नई-पुरानी टेक्नोलॉजी के बारे में जानने का शौक है तो आपके लिए ही बने हैं ये म्यूजियम

Samachar Jagat | Sunday, 16 Apr 2017 04:16:01 PM
These museums have been made for information related to film industry

म्यूजियम एक ऐसी जगह होती है जहां पर आपको पुरानी से पुरानी चीजों को देखने को मिल जाएंगी। कुछ म्यूजियम फिल्म जगत से जुड़ी जानकारियों के लिए ही बनाए गए हैं। इन म्यूजियमों में आपको पूरी दुनिया के फिल्म जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी प्राप्त हो जाएगी। अगर आप नई-पुरानी और एडवांस फिल्मी टेक्नोलॉजी के बारे में जानना चाहते हैं तो भी यहां आ सकते है।

चीन नेशनल फिल्म म्यूजियम :-

बीजिंग में स्थित चीन नेशनल फिल्म म्यूजियम दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम है। इसे 2005 में बनाया गया था, यह लगभग 65 एकड तक फैला हुआ है। इसमें हजारों तस्वीरें और 1500 फिल्म के प्रिंट मौजूद हैं। फिल्मी जगत से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक यहां आते हैं।

एडवेंचर के शौकीनों के लिए ही बना है 'जैकब वेल'

हॉलीवुड म्यूजियम :-

हॉलीवुड सिटी में स्थित यह म्यूजियम वर्ल्ड सिनेमा की राजधानी के नाम से जाता जाता है। यहां आपको हॉलीवुड की प्रमुख फिल्मों का कैमरा, कॉस्ट्यूम, प्रिंट और कई पुरानी चीजें संग्रह की गई हैं। इन्हें देखने के लिए लाखों की संख्या में विजिटर यहां आते हैं।

लंदन फिल्म म्यूजियम :-

2008 में बनाए गए इस म्यूजियम को मवीयम ऑफ लंदन के नाम से जाना जाता है। इसमें कई फिल्मों के प्रिंट, कॉस्ट्यूमस और फिल्म सेट्स देखने को मिलते हैं। जो दर्शक सिनेमा जगत की एडवांस टेक्नोलॉजी के बारे में जानना चाहते हैं उनके लिए ये उपयुक्त स्थान है।

माथे की लकीरों से जानें अपनी लंबी उम्र के बारे में ....

म्यूजियम ऑफ सिनेमा :-

म्यूजियम ऑफ सिनेमा बहुत ही पुराना है, इसकी स्थापना पेरिस शहर में 1936 में की गई थी। इसमें दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म अर्काइव है। पूरी दुनिया के सिनेमाओं की फिल्मों की कॉपी आपको यहां पर मिल जाएंगी।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

सैलानियों को बहुत लुभाते हैं ये लंबे रेल रूट

गर्मी की छुट्टियों में कूल होने के लिए जाएं इन जगहों पर

विश्व की सबसे सूखी जगह है अटाकामा डेजर्ट का ये स्थान

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.