पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं राजस्थान के ये होटल

Samachar Jagat | Friday, 04 Nov 2016 03:43:51 PM
These hotels of Rajasthan are famous all over the world

राजस्थान बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह अपने विशाल रेगिस्तान और किलों के लिए ही विश्व प्रसिद्ध नहीं है बल्कि यहां के होटल भी विश्व विरासत में शामिल हैं। इन होटलों में ठहरकर पर्यटक अपने आप को किसी राजा से कम नहीं समझते। ये होटल राजाओं के इतिहास को हमारे सामने रखते हैं चलिए आपको बताते हैं राजस्थान के कुछ खास होटलों के बारे में....

इस गार्डन के पौधों को छूने से जा सकती है जान

नीमराना फोर्ट पैलेस, अलवर :-

यह पैलेस राजस्थान के अलवर में स्थित है। यह बहुत ही विशाल होटल है और यहां के कमरे भव्य और बहुत ही सुंदर हैं। शाम के समय यहां बहुत से कार्यक्रम होते हैं जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्पा सेशन, पूल पार्टी और ऊंट की सवारी भी होती है।

लेक पैलेस, उदयपुर :-

राजस्थान की शान उदयपुर में यह खूबसूरत पैलेस स्थित है। पहले इस होटल को जग निवास के नाम से जाना जाता था। इस होटल में लगभग 83 कमरे हैं। यह भारत के साथ ही पूरे विश्व के रोमांटिक पैलेस में से एक है। 1743 से 1746 के बीच इस होटल को बनवाया गया था।

इन जगहों पर जाकर टेंशन को कहें बाय-बाय

बिलारा पैलेस, जोधपुर :-

राजस्थान की बहुत ही खूबसूरत जगहों में से एक है जोधपुर। इस होटल को जोधपुर की शान माना जाता है। यह बहुत ही बड़ा और विशाल होटल है और बहुत ही बड़े एरिया में बनवाया गया है। इस होटल का निर्माण दीवान ऑफ बिलारा ने किया था।

उमैद भवन पैलेस, जोधपुर :-

यह जोधपुर का बहुत ही बड़ा होटल है। विश्व के लारजेस्ट होटल में इसका नाम दर्ज है। न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में इसे सबसे बड़ा और खूबसूरत होटल माना गया है। 1943 में महाराजा उदयमान सिंह ने इसे बहुत से लोगों की नौकरी के लिए बनवाया था।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

क्या आप जानते बिंदी लगाने के इन अचंभित फायदों को?

जाने! लड़को की पहली पसन्द 'Bad Girls' क्यूँ होती है....

महिलाएं जरूर ध्यान दें, जाने- शराब कैसे है आपके शरीर के लिए नुकसानदेह

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.