वास्तुकला और खूबसूरती का अद्भुत मेल हैं ये पांच इमारतें

Samachar Jagat | Monday, 27 Mar 2017 08:44:01 AM
These five buildings are a wonderful blend of architecture and beauty

इंसान ने प्राचीन समय से लेकर वर्तमान समय तक बेहद खूबसूरत और आकर्षक इमारतें बनाईं हैं, जो आज वास्तुकला और खूबसूरती के कारण लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुकी हैं। ये इमारतें पूरी दुनिया में आकर्षण का केंद्र हैं। हम यहां आपको ऐसी ही खूबसूरत इमारतों में से पांच इमारतों के बारे में बता रहे हैं जो वास्तुकला और खूबसूरती का अद्भुत मेल हैं। इन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं....
 
इली कैथेड्रल :-

कैम्ब्रिज सिटी में बनी इली कैथेड्रल इमारत के बीचों-बीच ऑक्टोग्नल टावर लटका हुआ है, जो बिल्कुल 5 कोनों के सितारे जैसा लगता है। इस इमारत को 1334 में खोजा गया था। ये मध्यकालीन युग की सबसे बड़ी इमारत है।
 
ग्रैंड सेंट्रल स्टेशन :-

न्यूयॉर्क के ग्रैंड सेंट्रल स्टेशन की छत पर मध्यकालीन युग के खगोलीय मैप्स को दर्शाया गया है। आप यह जानकर हैरान होंगे कि इसकी छत के नीले-हरे रंग के बेस को सोने की परत का इस्तेमाल करके बनाया गया है, जो बिल्कुल नीले आसमान की तरह दिखाई देता है।

इन खूबसूरत जगहों पर रहने के लिए आपको खर्च नहीं करने पड़ेंगे पैसे

सेन पैंटालोन :-

वेनिस में स्थित सेन पैंटालोन की छत पर दुनिया की सबसे बड़ी कैनवास पेंटिंग बनी हुई है। इसकी चित्रकारी को देखकर ऐसा लगता है कि यह छत किसी की भी पहुंच से बाहर है।

स्टेफन वाल्बरूक :-

लंदन का स्टेफन वाल्बरूक बाहर से देखने पर बहुत ही मामूली सा लगता है, लेकिन अंदर से यह 17वीं सदी के एक वास्तुशिल्प का अनूठा नमूना है। इसकी संरचना बहुत ही मनमोहक लगती है।

जन्म की तारीख का योग बताता है कैसा होगा आपका भविष्य
 
द प्लेस ऑफ मैसूर :-

कर्नाटक शहर के दिल में बसे 'द प्लेस ऑफ मैसूर' की नक़्क़ाशी और चित्रकारी बहुत ही सुन्दर है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस शहर की सड़कें ऐसी प्रतीत होती हैं, मानो वो महल से बाहर निकल रही हों।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

चांदी से जुड़े ये उपाय चमका देंगे आपकी किस्मत

कहीं आपके अवगुण तो नहीं बन रहे आपकी असफलता का कारण

ईशान कोण के लिए कुछ खास वास्तु टिप्स

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.