इन देशों में कई महीनों तक नहीं होती है रात

Samachar Jagat | Tuesday, 06 Dec 2016 04:09:03 PM
these countries are not in the night

क्या आप जानते है दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं जहां पर कई-कई महीनों तक या दिनों तक सूरज ही नही छिपता। इन देशों में 24 घंटे उजाला ही रहता है। इन देशों की यही खासियत पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। जिसे देखने के लिए पर्यटक यहां जाते हैं। आप भी अगर देखना चाहते हैं कि कैसे बिना रात के ये देश चलते हैं या यहां की दिनचर्या कैसी होती है तो आप यहां जा सकते है। जिन देशों में कई महीनों तक दिन नहीं छिपता या रात नहीं होती है वे देश इस प्रकार हैं...

आइसलैंड :-

आइसलैंड देखने में बहुत ही खूबसूरत है। कुदरती रोशनी का मजा आप यहां ले सकते हैं। झरने, ज्वालामुखी, ग्लेशियर यहां के खास प्रमुख आकर्षण हैं।

एक रोटी के उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत

कनाडा :-

 

कनाडा में भी बदलते मौसम के चलते 50-50 दिनों तक सूरज ही नही डूबता। इस कारण यहां पर आधी रात को भी अंधेरा नही होता। यही देखने के लिए विदेशों से यहां पर्यटक आते हैं।

नार्वे :-

इस देश को लैड ऑफ द मिड नाइट सन कहा जाता है। इस देश में मई से जुलाई तक सूरज ही नहीं छिपता। इसकी खूबसूरती को देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां घूमने आते हैं।

क्या आप जानते हैं कुत्ते से जुड़े इन शकुन-अपशकुनों के बारे में

स्वीडन :-

इस देश में आधी रात तक भी सूरज की रोशनी जैसे की तैसी रहती है। यहां पर मई की शुरूआत से अगस्त के अंत तक देर रात तक सूरज नहीं छिपता।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

केसरी पनीर टिक्का

मसाला फ्रेंच टोस्ट

दही सैंडविच



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.