जानिए! क्यों दूसरे देशों के पैसों से काम चलाते हैं ये देश

Samachar Jagat | Friday, 24 Mar 2017 10:26:53 AM
These countries are dependent on other countries in case of currency

सभी देशों की अपनी करेंसी होती है और ये करेंसी उस देश की पहचान भी होती है। आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि आज भी कुछ देश ऐसे हैं जिनकी अपनी करेंसी नहीं है। ये देश आज भी दूसरे देशों की करेंसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। हम आपको यहां ऐसे ही पांच देशों के बारे में बता रहे हैं, ये देश इस प्रकार हैं....

मुसलमानों के लिए मक्का मदीना से कम नहीं है ये जगह और भी बहुत कुछ है यहां देखने लायक

पनामा :-

कोलंबिया से स्वतंत्र होने के बाद 1903 में पनामा को एक अलग देश का दर्जा तो मिल गया लेकिन इसकी अपनी मुद्रा अभी तक नहीं बन पाई है। यहां पर अमेरिकी डॉलर का इस्तेमाल किया जाता है।

जिम्बाब्वे :-

जिम्बाब्वे एक जाना-माना देश है, इसके बाद भी इसकी अपनी कोई मुद्रा नहीं है, यहां पर अमेरिकी डॉलर का इस्तेमाल होता है।

इक्वाडोर :-

इक्वाडोर देश की अर्थव्वस्था पूरी तरह से अमेरिका पर ही टिकी हुई है इसलिए यहां पर अमेरिकी डॉलर करेंसी के रूप में काम में लिया जाता है।

इन देशों की तकनीक और संस्कृति का लोहा मानता है पूरा विश्व

लिचटेंस्टेन :-

यूरोप का छोटा सा देश है लिचटेंस्टेन। लिचटेंस्टेन पर कभी जर्मनी का कब्जा हुआ करता था लेकिन प्रथम विश्व युद्ध के बाद इसे आजाद करवा लिया गया। इस देश में स्विस फ्रैंक मुद्रा का प्रयोग किया जाता है।

कोसोवो :-

कोसोवो देश को लेकर कई दूसरे देशों का विवाद चल रहा है, इस देश की अपनी अलग से करेंसी नही है, यहां यूरो का इस्तेमाल किया जाता है।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

चांदी से जुड़े ये उपाय चमका देंगे आपकी किस्मत

कहीं आपके अवगुण तो नहीं बन रहे आपकी असफलता का कारण

ईशान कोण के लिए कुछ खास वास्तु टिप्स



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.