ये हैं भारत की प्रसिद्ध 7 बावड़ियां

Samachar Jagat | Saturday, 22 Apr 2017 04:11:04 PM
These are the 7 famous Baori in Indian

पुराने समय में सीढ़ीदार कुएं बनाए जाते थे इन कुओं को बावड़ियों के नाम से जाना जाता था। इन बावड़ियों को राजाओं द्वारा बनवाया जाता था। राजाओं ने कुछ बावड़ियों का निर्माण रानियों के लिए और कुछ बावड़ियों का निर्माण प्रजा के लिए किया था। ये बावड़ियां देखने में बहुत ही सुन्दर और आकर्षक हैं। इनबावड़ियों की सुंदरता को देखने के लिए पर्यटक इन स्थानों पर जाते हैं। भारत के अलग-अलग राज्यों में बनाई ये बावड़ियां आज पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन गई हैं। हम आपको यहां ऐसी ही कुछ खास बाबड़ियों के बारे में बता रहे हैं जिनके बारे में जानने के बाद आप भी इन्हें देखे बिना नहीं रह पाएंगे।

चांद बाओरी, राजस्थान :-

राजस्थान में बनी चांद बाओरी दुनिया की सबसे पुरानी और आकर्षक स्टेपवेल है। इसमें 3,500 पतली-पतली सीढ़ियां बनी हुई हैं। इसे देखने के लिए घरेलू पर्यटकों के साथ ही बाहर के पर्यटक भी आते हैं।

इस नदी में है नमक का पानी, फिर भी लोग इसमें करते हैं तैराकी

रानी का कुआं, गुजरात :-

गुजरात के पाटन शहर में एक रानी का कुआं है। इस कुएं में बनी कलाकारी देखने लायक हैं। इसे यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी शामिल किया गया है।

अग्रसेन की बाओली, दिल्ली :-

दिल्ली में बना यह 60 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा कुआं कनॉट प्लेस के पास है। इस कुएं का सर्वेक्षण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा किया जाता है।

राजोन कुआं, दिल्ली :-

दिल्ली में महरौली पुरातत्व पार्क के पास राजोन कुआं बना है। यह कुआं पूरे भारत में प्रसिद्ध है, यहां पर आपको देखने के लिए ओर दो कुएं गंधक और राजोन मिलेगें।

लक्कुंडी कुआं :-

हिम्पी जाते समय रास्ते में एक गांव आता है। इस गांव का नाम लक्कुंडी है। यहां पर एक चालुक्य वास्तुकला के स्टाइल में कुआं बना है। इसकी खूबसूरती और कलाकारी को देखने के लिए पूरे साल पर्यटक यहां आते रहते हैं।
 
इमामबाड़ा कुआं, लखनऊ :-

यह कुआं लखनऊ में बनी सबसे बड़ी इमारत इमामबाड़ा में बना है, यहां पर देखने के लिए इस कुएं के अलावा मस्जिद और भूलभूलैया हैं।

दूसरे देशों से बिल्कुल अलग हैं इस देश के ट्रैफिक नियम

मोढेरा कुआं :-

इस कुएं में सबसे बड़ा पानी का टैंक है, इसे पुष्पावती नदी के किनारे एक मंदिर में बनाया गया है। इसकी देखभाल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के पर्यवेक्षण के अंतर्गत की जाती है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

परीक्षा में सफल होने के लिए करें रामायण की इस चौपाई का जाप

जानिए कैसे हुए एक ही पिता के पुत्रों के वंश अलग-अलग

आपको यदि रात को अच्छी नींद नहीं आती तो करें ये उपाय



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.