इन गुफाओं में छिपी हुई हैं अद्भुत कलाकृतियां

Samachar Jagat | Friday, 11 Nov 2016 04:14:45 PM
These amazing pieces of art hidden in caves

अगर आपको गुफाएं देखने का शौक है तो आप आंध्र प्रदेश जा सकते हैं। यहां पर बहुत सारी गुफाएं हैं, इनमें बेलम व बोरा गुफाएं प्रमुख हैं। बोरा गुफाएं विशाखापत्तनम से 90 किलोमीटर की दूरी पर हैं। ये ईस्टर्न घाट में दो वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैली हुई हैं। दस लाख साल पुरानी ये गुफाएं समुद्रतल से 1400 फुट ऊंचाई पर स्थित हैं। अब ये गुफाएं अराकू घाटी का प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।

इन रेलवे स्टेशनों पर मंडराता है भूतों का साया

ये गुफाएं अंदर से काफी विराट हैं, उनके भीतर घूमना एक अद्भुत अनुभव है। अंदर घुसकर वह एक अलग ही दुनिया नजर आती है। कहीं आप रेंगते हुए मानो किसी सुरंग में घुस रहे होते हैं तो कहीं अचानक आप विशालकाय बीसियों फुट ऊंचे हॉल में आ खड़े होते हैं। सबसे रोमांचक तो यह है कि गुफाओं में पानी के प्रवाह ने जमीन के भीतर ऐसी-ऐसी कलाकृतियां गढ़ दी हैं कि वे किसी उच्च कोटि के शिल्पकार की सदियों की मेहनत प्रतीत होती है।

क्या देखी हैं आपने हिमाचल की ये कृत्रिम झीलें

कहीं चट्टानों में मस्जिद बनी नजर आती है तो कहीं, गिरजाघर। कहीं मंदिर तो कहीं मशरूम। एक जगह तो चट्टानों में थोड़ी ऊंचाई पर प्राकृतिक शिवलिंग इस तरह से बन गया है कि उसे बाकायदा लोहे की सीढ़ियां लगाकर मंदिर का रूप दे दिया गया है। इन गुफाओं के कुछ हिस्से ऐसे हैं जिनमें अभी लोगों को जाने की इजाजत नहीं है। आप यहां जाकर इन गुफाओं के अद्भुत नजारों को देख सकते हैं।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

ज्योतिष शास्त्र में भी बहुत महत्वपूर्ण हैं गीता के उपदेश

संतान प्राप्ति के लिए घर की छत पर लगाएं सतरंगी पताका

क्यों किया जाता है देव उठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.